Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला विधि प्रकोष्ठ ने सुष्मा स्वराज को किया नमन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    जिला विधि प्रकोष्ठ ने सुष्मा स्वराज को किया नमन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला विधि प्रकोष्ठ ने सुष्मा स्वराज को किया नमन

    गुरुवार, जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला विधि प्रकोष्ठ द्वारा आज वरिष्ठ नेत्री, प्रखर वक्ता,पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन उपरान्त जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में प्रकोष्ठ के संयोजक विजय शंकर पाठक के नेतृत्व में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनेट का मौन रख अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के वकीलों ने अपनी साथी को नमन करते हुए उनको याद किया। सुप्रीम कोर्ट में अपना योगदान दे जुकी सुष्मा स्वराज ने बाद में वकालत छोड़ राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

    मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, पूर्व जिला अध्य्क्ष देवेंद्र सिंह, भाजयूमो जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा,जिला संयोजक विजय शंकर पाठक उपस्तिथ हुए।

    राजेश शुक्ल ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुष्मा स्वराज जी ने अपने जीवन काल में छोटी सी उम्र से ही बहुत सी उपलब्धियों को प्राप्त किया। अपने विदेश मंत्री के कार्यकाल में उन्होंने त्वरित पहल कर विदेश में फसें भारतीयों को सकुशल भारत लाने का सफल कार्य किया।

    भाजयुमो जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा ने कहा कि सुष्मा स्वराज हम सब युवाओं के लिए एक आदर्श हैं। चाहे हरयाणा की सबसे युवा विधायक बनने की बात हो या मात्र 25 वर्ष की आयु में हरयाणा सरकार की कैबिनेट में मंत्री बनने का गौरव। यह सब उपलब्धियां उनखे यशस्वी एवं ओजस्वी व्यक्तित्व को दर्शाती हैं। आज हम सब युवा उनको नमन करते हैं।

    कार्यक्रम की अद्यक्षता कर रहे विजय शंकर पाठक ने कहा कि आज यह हम सब अधिवक्ताओं के लिए गर्व की बात हैं कि सुष्मा जी भी सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में योगदान देते हुए आज भारत सरकार के विभिन्न सम्मानित पदों पर आसीन हुई। आज हमने मातृत्व की प्रतिमूर्ति को सदा के लिए खो दिया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, पूर्व जिला अध्य्क्ष देवेंद्र सिंह, भाजयूमो जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा, संयोजक विजय शंकर पाठक सह संयोजक सुनीश पांडे, संजीव रंजन बरियार, सुनैना पांडे ,सुनील वर्मा ,सोमा दास , दिनेश साहू, राजहंस प्रसाद तिवारी, सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्मृतिशेष सुषमा स्वराज है हमारी शान
    Next Article निर्मल दा के शहादत को संकल्प ले सपना पूरा करेगी आजसू :–रामचन्द्र सहिस

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.