Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युगांतर प्रकृति की पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता 4 जून को मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ होगा शाम 5 बजे से
    Breaking News Headlines Uncategorized चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता 4 जून को मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ होगा शाम 5 बजे से

    Dhiraj KumarBy Dhiraj KumarJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता 4 जून को मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ होगा शाम 5 बजे से

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पर्यावरण क्षेत्र की अग्रणी मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 4 जून को आयोजित होने वाले पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों का जोश दिखता ही बन रहा है।

    आयोजन समिति से जुड़े अशोक गोयल, आशुतोष राय, एसपी सिंह और पवन सिंह ने बताया कि 4 जून को वो बच्चे भी ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जो किन्हीं कारणों से अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके। इसके लिए उन्हें राजेंद्र विद्यालय, साकची में दोपहर 1.30 बजे तक हर हाल में पहुंच कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। चित्रांकन, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं दोपहर दो बजे से प्रारंभ हो जाएंगी। प्रतियोगिता शुरु हो जाने के बाद कोई रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

    समिति के सदस्यों ने बताया कि 15 दक्ष लोगों की ज्यूरी बनाई गई है जो सभी प्रतियोगिताओं में अंतिम निर्णय देंगे और जो सभी के लिए मान्य होगा। इसमें चित्रकला प्रतियोगिता में विप्लव राय, अशोक माइती, प्रिया सिंह, मधु सिंह और अनिल चौधरी जज होंगे। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में रीना कुमारी, मनीषा कुमारी, विनोद कुमार सिंह, सुजय कुमार भट्टाचार्य और सुजीत कुमार मिश्रा जज होंगे। क्विज प्रतियोगिता के जज हैं अंजनी कुमार, मेरी ऐन प्रिया, कौशिक दत्ता, कुमारी राखी और आशुतोष लाल दास।

    गौरतलब है कि इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति अंजिला गुप्ता हैं। -कार्यक्रम के अध्यक्षता जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक
    सरयू राय करेंगे। विशिष्ट अतिथि दिनेश मिश्र और बी. चंद्रशेखरन होंगे जबकि सम्मानित अतिथि के रुप में डॉ. डी पी शुक्ला और प्रज्ञा सिंह मौजूद होंगे।

    the main program will start at 5 pm Yugantar Prakriti's environmental awareness competition will start on June 4
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 4 आवेदनों पर समिति की अनुशंसा 5 नव नियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र
    Next Article प्रखण्ड कमिटी आमजनता के बीच जाएं और जनसमस्या को लेकर आंदोलन करें – आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    June 3, 2025

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    June 3, 2025

    12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है

    June 3, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है

    यूसिल ने आदिवासी छात्र_ छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की लेकर छह महीने का कराया कंप्यूटर कोर्स

    झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का जमशेदपुर में राजेश शुक्ल ने किया स्वागत

    सिक्योरिटी एजेंसी लोगों को सुरक्षा देने वाले सुरक्षा कर्मी ही असुरक्षित!

    पुलिस ने महिला का शव बरामद किया

    एन . ई.पी.के तहत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करना अन्यायपूर्ण – ए. आई. डी. एस. ओ.

    बकरीद को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था को लेकर दिए गए अहम निर्देश

    बहरागोड़ा में प्रतिभा का उत्सव: राज्यपाल गंगवार ने विद्यार्थियों संग किया भोजन, बोले – “शिक्षा से ही होगा विकास”

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.