Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘आपका वोट तय करेगा भारत की दिशा क्या होगी’, युवा मतदाताओं से बोले पीएम मोदी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    ‘आपका वोट तय करेगा भारत की दिशा क्या होगी’, युवा मतदाताओं से बोले पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘आपका वोट तय करेगा भारत की दिशा क्या होगी’, युवा मतदाताओं से बोले पीएम मोदी
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आज जब देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो युवा मतदाताओं का वोट तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी। भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित ‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानी आने वाले करीब 25 सालों में युवाओं पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है और इन्हीं बदलावों के बीच नवमतदाता वर्ग को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। मोदी ने कहा कि यह जिम्मेदारी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी की है। उन्होंने कहा, ‘‘अगले 25 साल का कालखंड दो वजहों से बहुत अहम है। पहला, आप सभी ऐसे समय में मतदाता बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण हैं।’

     

     

    ‘चुनाव में आपकी जिम्मेदारी सबसे बड़ी होगी
    प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि अगले 25 साल में उन्हें अपना और भारत दोनों का भविष्य तय करना है। उन्होंने कहा, ‘‘इन 25 वर्षों में आप कई बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ऐसे में जिले, प्रदेश और देश के स्तर पर होने वाले सारे चुनाव में आपकी जिम्मेदारी सबसे बड़ी होगी। आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी।” उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानी आने वाले 25 सालों में युवाओं पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है।”प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कई ऐसे स्वतंत्रता सेनानी हुए जिनकी उम्र स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते हुए 18 से 25 के बीच थी और उनके नाम आज भी इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपके सामने भी एक ऐसा ही मौका है विकसित भारत के ‘अमृत काल’ की गाथा में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखवाने का। कैसे लिखा जाए यह आपको तय करना है।” मोदी ने कहा कि अगले कुछ सालों में भारत अंतरिक्ष, रक्षा, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे कई क्षेत्रों में कहां पहुंचेगा यह युवाओं पर निर्भर होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी गति, हमारी दिशा, हमारा रुख कैसा होगा, इसका एक बड़ा माध्यम मतदान ही होगा।

     

    भारत का भाग्य उज्ज्वल बनाने के लिए वोट दें
    भविष्य के भारत में आपके लिए संभावनाएं कैसी होंगी इसकी जिम्मेदारी उन लोगों पर होगी जो इस कालखंड में देश की व्यवस्था संभालेंगे। ऐसे में लोगों का सही चुनाव हो, यह जिम्मेदारी नौजवान मतदाताओं पर है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए जरूरी है कि वे भारत का भाग्य उज्ज्वल बनाने के लिए वोट दें। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए याद रखिएगा। आपका एक वोट और देश के विकास की दिशा, दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। आपका एक वोट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा, भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा, भारत में तेज सुधारों की गति को और तेज गति देगा तथा भारत में डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा।”

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम आवास के पास गैर जरूरी भीड़ की वजह से सीआरपीएफ आई, यह सरकार और जेएमएम की गलती: सीपी राधाकृष्णन
    Next Article  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय जतरा समिति, रांची के सदस्य गणों ने की मुलाकात

    Related Posts

    आशुतोष राय ने शोक जताया

    June 1, 2025

    एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सी.बी.एस.ई. का दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यशाला का समापन

    June 1, 2025

    स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

    June 1, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आशुतोष राय ने शोक जताया

    एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सी.बी.एस.ई. का दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यशाला का समापन

    स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

    बकरीद की तैयारी जोरों पर: जमशेदपुर में बकरों का हाट लगा

    एनटीपीसी द्वारा FC शर्तो का उल्लंघन कर ट्रांसपोर्टेशन के मामले एनजीटी ने जारी किया नोटिस

    टंडवा एनटीपीसी से फ्लाई ऐश ढुलाई करवाकर करोड़ों रु का भाड़ा डकारने वाले जालसाजों के विरुद्ध वाहन मालिकों ने की बैठक

    कांग्रेस नेता आत्मानंद पांडेय की माता के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जताया शोक

    राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में हुआ पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव

    मीहीजाम नगर परिषद में राजद का नगर अध्यक्ष का हुआ चुनाव

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.