Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टंडवा एनटीपीसी से फ्लाई ऐश ढुलाई करवाकर करोड़ों रु का भाड़ा डकारने वाले जालसाजों के विरुद्ध वाहन मालिकों ने की बैठक
    Breaking News Business कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टंडवा एनटीपीसी से फ्लाई ऐश ढुलाई करवाकर करोड़ों रु का भाड़ा डकारने वाले जालसाजों के विरुद्ध वाहन मालिकों ने की बैठक

    Aman KumarBy Aman KumarJune 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टंडवा एनटीपीसी से फ्लाई ऐश ढुलाई करवाकर करोड़ों रु का भाड़ा डकारने वाले जालसाजों के विरुद्ध वाहन मालिकों ने की बैठक
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    करोड़ों रुपया भाड़ा बकाया रखने वाली कंपनी को संरक्षण देने को ले एक संगठित गिरोह हुआ सक्रिय, ट्रक हाइवा मालिको के साथ भितरघात करने की योजना

    पिछले साल 21 फीसदी लो रेट था,अब 27 फीसदी लो रेट पर ऐशपौंड दुलाई की टेंडर लेकर गंदी साजिश रचने का गंभीर आरोप, कौन है प्रति टन पर सेटलमेंट करने वाला…?

    चतरा: टंडवा एनटीपीसी से फ्लाई ऐश (राख) ढुलाई को लेकर जारी पिछले कुछ दिनों से कशमकश के बीच अब वाहन मालिकों ने करोड़ों रुपया का बकाया भाड़ा डकारने वाले जालसाजों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। वाहन एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक कर बिना समुचित भाड़ा निर्धारण हुवे बाहरी गाड़ियों से राख ढुलाई करने के जुगत में जुटे ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। एक स्वर में लोगों ने कहा कि वे शामिल बिचौलियों के मंसूबों को किसी भी सुरत में सफल नहीं होने देंगे। वहीं सर्वसम्मति से लिये गये प्रस्ताव में वाहन मालिकों ने ट्रांसपोर्टरों से लिखित तौर पर पुराने भाड़े के अनुरूप भुगतान का लिखित आश्वासन देने, नियत तिथि में हीं भाड़ा का भुगतान, टंडवा में ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों द्वारा ऑफिस खोलने, विस्थापित – प्रभावित क्षेत्र के वाहनों का प्राथमिकता से उपयोग व उसमें अंडर लोडिंग ढुलाई करने, परिचालन रुट की नियमित साफ़- सफाई तथा 10 से 16 चक्का वाहनों द्वारा राख की ढुलाई किये जाने की शर्तें रखी है। आपको बता दें इस बार पहले की तुलना में लगभग आधे रेट में राख ढुलाई का टेंडर हासिल करने वाली कंपनियों को पसीने छूट रहे हैं,कई तरह के पेंच से वे परेशान व पूरी तरह से उलझे हैं। बैठक में पाली महतो, बिजय साहु, रंजीत कुमार, मो. साबिर, सुनील सुंडी, संजय कुमार, जितेन्द्र महतो, ईश्वर कुमार, नेपाल साव, गणेश कुमार, टेकलाल महतो, विकास दास, जसीम अंसारी, रयुब अंसारी, बसंत महतो ,नरेश साव, दशरथ महतो, अमित सिंह,संजय यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

    टंडवा एनटीपीसी से फ्लाई ऐश ढुलाई करवाकर करोड़ों रु का भाड़ा डकारने वाले जालसाजों के विरुद्ध वाहन मालिकों ने की बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस नेता आत्मानंद पांडेय की माता के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जताया शोक
    Next Article एनटीपीसी द्वारा FC शर्तो का उल्लंघन कर ट्रांसपोर्टेशन के मामले एनजीटी ने जारी किया नोटिस

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.