Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यमुना जहर विवाद: केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग के नोटिस का जवाब दिया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    यमुना जहर विवाद: केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग के नोटिस का जवाब दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    यमुना जहर विवाद: केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग के नोटिस का जवाब दिया

    नयी दिल्ली:  आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचकर यमुना के जल में “जहर मिलाए जाने” संबंधी अपने बयान को लेकर जारी नोटिस का जवाब दाखिल किया।

    केजरीवाल के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान भी मौजूद थे।

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मिलने की अनुमति लिये बिना आयोग के कार्यालय पहुंचे थे।

     

     

    आयोग के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में चुनाव प्रचार चरम पर होने के बीच इस मुलाकात को एक “विशेष मामले” के रूप में स्वीकार किया।

    आयोग के एक सूत्र ने कहा, “आयोग ने अरविंद केजरीवाल के साथ आज की मुलाकात को एक विशेष मामले के रूप में स्वीकार किया है। आयोग ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के व्यस्त समय को देखते हुए तथा किसी भी हितधारक के लिए शिकायत की कोई गुंजाइश न रहने देने के कारण अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया।”

     

     

    सूत्र ने कहा, “आयोग ने यमुना नदी में जहर घोलने और सामूहिक नरसंहार संबंधी अरविंद केजरीवाल के बयानों को पुष्ट करने के लिए उनकी बात को धैर्यपूर्वक सुना।”

    आयोग के साथ केजरीवाल की मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि ‘आप’ प्रमुख ने आयोग को विस्तृत जवाब दिया है।

    सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “केजरीवाल ने उन्हें विस्तार से बताया कि किस तरह भाजपा ने दिल्ली में जहरीला पानी भेजने की साजिश रची। आयोग ने कहा है कि वे इसकी जांच करेंगे।”

    आयोग के कार्यालय जाने से पहले केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि दूसरे नोटिस में इस्तेमाल की गई भाषा से संकेत मिलता है कि आयोग पहले ही अपनी कार्रवाई तय कर चुका है।

    केजरीवाल ने कहा कि यह दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ‘आप’ को बदनाम करने की एक राजनीतिक साजिश है ताकि अत्यधिक अमोनिया वाले “जहरीले” पानी के कारण आधी दिल्ली को प्यासा रखा जा सके।

    ‘आप’ प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं कि हमारा संघर्ष सफल रहा है और यमुना में अमोनिया का स्तर जो 26-27 जनवरी से 7 पीपीएम था, अब घटकर 2.1 पीपीएम हो गया है।’’

     

     

    केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर उनके बयान को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया था कि हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक है।

    आयोग ने उन्हें दो नोटिस जारी कर उनके इस आरोप पर जवाब मांगा था कि भाजपा सरकार ने दिल्ली में “नरसंहार” की कोशिश के तहत यमुना के पानी में “जहर” मिलाया है।

    शुक्रवार को केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने चुनावों को प्रभावित करने के लिए खड़े किए गए कृत्रिम जल संकट से दिल्ली को बचाया, लेकिन आयोग ने उन्हें नोटिस भेज दिया।

    आयोग ने नयी दिल्ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे केजरीवाल से शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे तक दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा जहर का पता लगाने के लिए इंजीनियरों, स्थान और कार्यप्रणाली का विवरण साझा करने को कहा था, अन्यथा आयोग मामले में उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री जनता के मुद्दों पर बात नहीं करते: प्रियंका गांधी
    Next Article संसद के इस सत्र की शुरुआत से पूर्व विदेश से कोई ‘चिंगारी’ भड़काने का प्रयास नहीं हुआ: प्रधानमंत्री

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.