Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वसीयत बनाम ‘कथित भाई’ का दावा, सोनारी में मकान को लेकर बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ से दहशत
    जमशेदपुर झारखंड

    वसीयत बनाम ‘कथित भाई’ का दावा, सोनारी में मकान को लेकर बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ से दहशत

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत सोनारी स्थित परदेसी पाड़ा बी ब्लॉक में मकान को लेकर अजीबो-गरीब विवाद सामने आया है। घर की मालकिन की मौत के बाद उसमें वर्षों से रह रहे भाड़ेदार और मृतका के कथित भाई के बीच स्वामित्व को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घर में रह रहे सुरेश महानंद और उनकी पत्नी रोहिणी महानंद ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से उक्त मकान में रह रहे हैं। मकान के मालिक बिलासपुर के एक सरकारी अस्पताल में पदस्थापित रहे डॉक्टर सपन कुमार बासु तथा टेल्को स्थित लेडी इंदर स्कूल की शिक्षिका कोनिका बासु थीं। कुछ वर्ष पूर्व डॉक्टर सपन कुमार का निधन हो गया था, जबकि वर्ष 2024 में कोनिका बासु की भी चेस्ट कैंसर से मौत हो गई।महानंद दंपति का दावा है कि बीमारी के दौरान उन्होंने ही कोनिका बासु की देखभाल की थी, जिसके बदले उन्हें बिना भाड़ा दिए मकान में रहने की अनुमति दी गई थी। उनका कहना है कि कोनिका बासु ने एक वसीयत भी बनाई थी, जिसमें उनके निधन के बाद मकान में रहने का अधिकार महानंद परिवार को दिए जाने का उल्लेख है। घटना ने नया मोड़ तब लिया जब संजय सोम नामक एक व्यक्ति अचानक घर पहुंचा और स्वयं को कोनिका बासु का भाई बताते हुए मकान पर अपना अधिकार जताने लगा। महानंद परिवार का आरोप है कि इतने वर्षों में उन्होंने संजय सोम को कभी घर आते नहीं देखा था। आरोप है कि संजय सोम बार-बार घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करता रहा। बीते दिन संजय सोम कुछ महिलाओं और साथियों के साथ घर में जबरन घुस गया। आरोप है कि महिलाओं के साथ मारपीट की गई, कमरे की दीवारों को तोड़ दिया गया और घर का सामान बाहर फेंक दिया गया। सुरेश महानंद ने आरोप लगाया कि इस दौरान लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात, कांसे के बर्तनों से भरा बक्सा, किचन का सामान, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और वसीयत के दस्तावेज भी ले जाए गए। रविवार को भी क्षेत्र की कुछ महिला नेत्रियों द्वारा घर पर दोबारा धावा बोलने की बात कही जा रही है। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। लगातार हो रही घटनाओं से सहमा महानंद परिवार मुख्य गेट पर ताला लगाकर खुद को घर में ही सुरक्षित रखने को मजबूर है। परिवार ने आशंका जताई है कि कथित भाई कभी भी अनहोनी कर सकता है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर समाधान निकालने की मांग की है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर | मानगो नगर निगम परिषद वार्ड 16 में मनीषा का जनसंपर्क तेज, विकास का वादा; वोट वार्ड 33 में होने से खुद को नहीं दे पाएंगी मत
    Next Article पंडित राधा कान्त उपाध्याय जी के जयंती पर गोविंदपुर में सैकड़ों गरीब परिवार सम्मानित 

    Related Posts

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    April 18, 2026

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    April 18, 2026

    महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 

    बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

    जमशेदपुर के बिरसानगर में पीएम आवास योजना के आवंटन में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.