Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार से ‘इंडिया’ गठबंधन को देंगे 40 की 40 सीटें: ललन सर्राफ
    Breaking News बिहार

    बिहार से ‘इंडिया’ गठबंधन को देंगे 40 की 40 सीटें: ललन सर्राफ

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 2, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना बिहार :नवगछिया में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का संयुक्त जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम।ललन सर्राफ के नेतृत्व में कटिहार के मुख्य बाजार में ‘‘हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान’’ में शामिल हुए जदयू के सैकड़ों पदाधिकारी।नवगछिया के स्टेशन रोड स्थित आनंद कृष्णा विवाह भवन में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का संयुक्त जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विधानपार्षद व जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा दोनों प्रकोष्ठों के प्रभारी ललन सर्राफ, विधानपार्षद व जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, सांसद अजय मंडल, विधायक गोपाल मंडल, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद, प्रमंडल कार्यक्रम प्रभारी प्रह्लाद सरकार, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन, नवगछिया जिला जदयू अध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, प्रदेश महासचिव श्री पप्पू निषाद, बीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी सिंह, जदयू व्यासायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री हिमांशु भगत, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाॅ0 अशोक कुमार सिंह, जदयू नेता श्री चन्देश्वरी सिंह, श्री रवि कुमार, मिलन सागर, श्री प्रमोद केडिया, अखिलेश सिंह निषाद, शाहिद रजा, श्री मुरारी मंडल, अशोक पटेल, श्रीमती शबाना आजमी, पंकज गुप्ता, विलास कुमार, निलाभ चैधरी, विधानचन्द्र कुमार, मनोज लाल, श्री प्रिंस पटेल, रूपक पटेल, राजनीति तांती, पंकज सिंह, सुबोध साह, साकेत बिहारी, संजय मंडल, विमलदेव राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनजी प्रसाद ने की, जबकि संचालन डाॅ0 अमरदीप ने किया।

    इस मौके पर विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने कहा कि हम बिहार से ‘इंडिया’ गठबंधन को लोकसभा की 40 की 40 सीटें देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों के शासन में हमें छलने के अलावा कुछ नहीं किया। विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है, लेकिन नहीं मिला। न ही कोई स्पेशल पैकेज हमें मिला। इन 9 वर्षों में बिहार के लिए केन्द्र सरकार ने एक मीटिंग तक नहीं की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केवल बिहार की ही हकमारी नहीं की, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं को भी ठगने का काम किया। वादे के मुताबिक केन्द्र सरकार को 9 वर्षों में 18 करोड़ नौकरी देनी थी, लेकिन महज 7 लाख लोगों को ही नौकरी मिली। जीएसटी लागू करने से केवल प्रधानमंत्री के चहेते उद्योगपतियों को लाभ मिला, छोटे और मंझोले व्यापारियों का हाथ खाली ही रहा। एमएसपी नहीं बढ़ाए जाने से किसान भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ये सरकार बार-बार वोट बदलती है, इस बार हमलोग वोट के साथ नोट भी बदल देंगे और भारत को भाजपा-मुक्त करेंगे।

    विधानपार्षद एवं जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि आज भारत का संविधान खतरे में है। जब संविधान ही नहीं बचेगा तो आप और हम कैसे बचेंगे? मणिपुर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आजाद भारत में इस तरह का गुनाह आज तक नहीं हुआ, लेकिन प्रधानमंत्री खामोश हैं। उनके वादों की तरह उनका 56 इंच का सीना भी फर्जी है, तभी वे मणिपुर जाने से डर रहे हैं। केन्द्र की मोदी सरकार सामाजिक पतन का पर्याय बन चुकी है। आरएसएस के एजेंडे पर चलने वाले इस देश के इतिहास को ही बदल देना चाहते हैं, लेकिन उनका मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा। 2024 के चुनाव में देश की जनता इन जुमलेबाजों को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे नेता के प्रयत्नों से ही ‘इंडिया’ गठबंधन ने आकार लिया है और इसे इतिहास रचने से कोई नहीं रोक सकता।

    जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप ने कहा कि हमें अपनी विचारधारा को तकनीक की ताकत देनी होगी। नई पीढ़ी को जोड़ने और उन तक अपने नेता का काम पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करें।

    सांसद अजय मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास को संभव किया। नीतीश सरकार की 18 वर्षों की उपलब्धियों के साथ-साथ मोदी सरकार की 9 साल की नाकामियां भी लोगों तक पहुँचाएं।

    विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि बिहार से भाजपा-मुक्त भारत का संदेश पूरे देश में जाएगा। हमें एकजुट होकर विकासपुरुष श्री नीतीश कुमार का हाथ मजबूत करना है।

    जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनजी प्रसाद ने कहा कि व्यवसायियों को एकजुट होकर 2024 की लड़ाई लड़नी होगी और अपने नेता का संदेश हर हाट, हर बाजार तक पहुँचाना होगा।

    अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री मुकेश जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार वोट की नहीं, वोटर की चिन्ता करते हैं। ऐसे नेता युगों में पैदा होते हैं।

    ध्यातव्य है कि आज ही श्री ललन सर्राफ के नेतृत्व में नवगछिया के मुख्य बाजार में ‘‘हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान’’ भी चलाया गया। इस अभियान में सांसद श्री अजय मंडल, विधायक गोपाल मंडल, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान एक-एक दूकान-प्रतिष्ठान में जाकर पार्टी का पर्चा बांटा गया और साथ ही नुक्कड़ सभा भी हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा जिला बार एसोसिएशन ने शुक्ल को झारखंड के अधिवक्ताओं का गौरव बताया
    Next Article जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुखियागण एवं पंचायत सचिव के साथ बैठक

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.