सौर ऊर्जा से संचालित होगा ए. डी.एल.सोसाईटी
ए. डी.एल.सोसाईटी में 25.90 KWP का सौर ऊर्जा सिस्टम का अनावरण किया गया जिससे सोसाइटी का पूरा कैंपस सौर ऊर्जा से संचालित होगा | इस महत्वपूर्ण सिस्टम का उद्घाटन ऋतुराज सिंघा MD TSUISL के द्वारा किया गया साथ में संजय कुमार GM TSUISL उपस्थित रहे , साथ ही एक करें और चेस गेम रूम का भी उद्घाटन किया गया |
सोसाईटी के अध्यक्ष वाई. ईश्वर राव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की हमने पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाये है और आगे भी सोसाइटी को नयी तकनीक से जोड़ने का प्रयास करते रहेंगे | इस कार्यक्रम में कई तेलगु संस्थाएँ शामिल हुए जिसमे बी. जी.विलाश , ए. बी.अस राम मंदिरम , आंध्र एसोसिशन , टिनप्लेट आंध्र समिति , टेल्को गणेश मंदिर , गौरी युवजन संघम , श्रीवारी सेवा सदन , साई मंदिर बारीडीह , आंध्र संगम सिद्धगोरा , वैष्णवी ब्रम्ह समाज , जे.टी. एस. के सद्श शामिल थे |
शोर्य ऊर्जा से संचालित सिस्टम से सोसाइटी एक नए प्रारूप में काम करेंगी , एवं लाभप्रद दिशा में आगे बढ़ेगी इस कार्यक्रम में सोसाइटी के सभी सदस्यों ने अपने सहयोग दिया | कार्यक्रम में उपाध्य्क्ष एन. वी. आर मूर्ति , सी.. एच. रमना राव, कोषाध्यक्ष श्री. पी. सिम्हद्री राव. , सह सचिव श्री के नागेश नायडू, श्री एम कमल कुमार , श्री पी रवि प्रकाश सहायक ई सत्यनारायण , डी. रामू. बी. के. राव, ए. वेकंट , राम मोहन राव , सूर्या राव, एस रमेश , एम. प्रशांत , एन. रामकृष्ण , राज कुमार , पी. उगा शंकर आदि शामिल थे।

