Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर कोर्ट में समय से पहले बदलाव क्यों : सुधीर कुमार पप्पू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर कोर्ट में समय से पहले बदलाव क्यों : सुधीर कुमार पप्पू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भयावह गर्मी में पॉवर कट से परेशान वकील और पक्षकार
    जमशेदपुर कोर्ट में समय से पहले बदलाव क्यों : सुधीर कुमार पप्पू
    जमशेदपुर। इस जेठ की तपती गर्मी में न्यायालय का कामकाज दोपहर में होने से पक्षकारों को भारी परेशानी हो रही है। इस परेशानी में और इजाफा हो रहा है क्योंकि पिछले तीन दिनों से जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में पावर कट हो रहा है।
    इस पावर कट के कारण न्यायालय में जहां न्यायिक पदाधिकारी मोबाइल के लाइट के सहारे कामकाज निपटा रहे हैं वहीं कोर्ट का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

     

    अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार पॉवर कट के कारण पिछले तीन दिनों से परेशानी हो रही है। बुधवार को एक मामले में दुर्गापुर से गवाह आया था और पावर कट के कारण गवाही नहीं हो पाई।
    अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सवाल उठाया है कि माननीय हाईकोर्ट के आदेश पर जब झारखंड के सभी तेईस जिलों में न्यायालय का कार्य मॉर्निंग चल रहा है, तो पूर्वी सिंहभूम का जमशेदपुर कोर्ट इसका अपवाद क्यों है?
    यहां न्यायालय का काम काज डे करने की क्या जरूरत पड़ी थी। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार बार एसोसिएशन की वैधानिक बॉडी नहीं होने के कारण ही जिला न्यायालय प्रशासन में यह फैसला लिया है।

     

    अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार कार्य दिवस डे किया जाना था तो वकीलों से कम से कम सलाह तो ले ली जाती।
    सोमवार को ही न्यायालय का कामकाज का समय बदला और उस दिन से पावर कट शुरू है।
    वकीलों को तो नियमित और निश्चित तनख्वाह नहीं मिलती है । वह पक्षकार का काम करेंगे तभी उन्हें इसकी फीस मिलती है। यदि पक्षकारों का काम ही प्रभावित होगा तो स्वाभाविक तौर पर इसका असर वकालत पेशे पर पड़ता है।

     

     

    वही सुधीर कुमार पप्पू ने न्यायालय भवन में निर्वात बिजली आपूर्ति जारी रखने के लिए जनरेटर सेट की व्यवस्था पर भी बल दिया है। उनके अनुसार यदि पावर कट मरम्मत के कारण दिया जा रहा है तो यह काम शाम के बाद भी हो सकता है।
    इधर सुधीर कुमार पप्पू द्वारा सवाल उठाए जाने का स्वागत बड़ी संख्या में वकील कर रहे हैं। जिनका काम पावर कट के कारण प्रभावित हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्य मंदिर कमेटी के खिलाफ मुखर हुए विधायक सरयू राय लगाए गंभीर आरोप
    Next Article कल्याण गुरूकुल के 22 प्रशिक्षुओं को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बैंगलोर में मिला प्लेसमेंट

    Related Posts

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    May 13, 2025

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    May 13, 2025

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    जामताड़ा एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश

    गरीबों का बैकलॉग राशन भी कालाबाजारी की भेंट चढ़ा

    पूर्वी टुंडी के दलदली में त्रिदिवसीय हनुमत महायज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

    समाहरणालय मे आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे फरियादीयों से मिले उपायुक्त

    तिरिंग मे छऊ नृत्य 18 मई को, डांस प्रतियोगिता 19 को

    किराए पर रहने वाली महिला ने कालिका राय हत्याकांड का बड़ा राज खोला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.