Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: ईडी ने टीएमसी नेता शांतनु बनर्जी को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: ईडी ने टीएमसी नेता शांतनु बनर्जी को किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कोलकाता -:   पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस के नेता शांतनु बनर्जी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ईडी शांतनु बनर्जी को शुक्रवार को तलब किया गया था. उससे पूछताछ चल रही थी, लगभग सात घंटे तक पूछताछ की गई, लेकिन पूछताछ के दौरान असहयोग करने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इससे पहले उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था. उनसे शिक्षा क्षेत्र में भर्ती भ्रष्टाचार के बारे में विभिन्न जानकारी हासिल की गई थी. गौरतलब है कि हुगली तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता कुंतल घोष को भर्ती भ्रष्टाचार मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. उसके बाद ईडी ने शांतनु बनर्जी से कई बार पूछताछ की थी.

     

     

     

    ईडी के सूत्रों के अनुसार शांतनु को कुंदन के बारे में काफी जानकारी थी, लेकिन उसने सब नहीं बताया था. जांच अधिकारियों के हाथ कई दस्तावेज लगे हैं. शांतनु उनका जवाब जानता है. शांतनु बनर्जी को पिछले फरवरी में साल्टलेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. शांतनु से संपत्ति के दस्तावेज भी मांगे गए थे. ईडी ने शुक्रवार को शांतनु से कुंतल के साथ पैसों के लेन-देन की जानकारी तलब की थी, लेकिन वह जानकारी देने में असहयोग कर रहा था. वहीं बताया जा रहा है कि शिक्षक भर्ती घोटाला मामलें में टॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों के नाम जुड़ रहे हैं. इस मामले में टॉलीवुड के अभिनेता बोनी सेनगुप्ता का नाम भी सामने आया है. ईडी उनसे पहले पूछताछ कर चुकी है. फिर से मंगलवार को तलब किया है.

     

     

     

    वहीं इस साल की शुरुआत में ईडी ने शांतनु बनर्जी के घर की तलाशी ली थी. तभी शांतनु के घर से 300 उम्मीदवारों की सूची मिली थी. इसे लेकर उनसे पूछताछ भी की गई थी. शुक्रवार को फिर से यह मुद्दा उठा था. ईडी ने उसी दिन शांतनु के साथ कुंतल घोष के फ्लैट की भी तलाशी ली थी. हालांकि ईडी ने यह जानना चाहा है कि क्या शांतनु ने हाल ही में कुंतल के साथ वित्तीय लेन-देन किया था. कुंतल घोष की गिरफ्तारी के बाद ही शांतनु का नाम सामने आया था. ईडी को पता चला है कि उनके बीच वित्तीय लेन-देन हुआ था और जांच अधिकारी उस जानकारी को सत्यापित करना चाहते हैं. हालांकि कुंतल पहले ही दो महिलाओं के नाम सामने ला चुके हैं. हेमंती गंगोपाध्याय और सोमा चक्रवर्ती हैं. सोमा चक्रवर्ती से भी ईडी ने पूछताछ की है. ईडी के अधिकारी भी जानना चाहते हैं कि शांतनु इस बारे में कितना जानते हैं. हालांकि कुंतल का दावा है कि वह शांतनु को नहीं जानता और ईडी को पता चला कि कुंतल और शांतनु 2014 में भर्ती भ्रष्टाचार में शामिल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो अपराधियों ने की फायरिंग ,एक गंभीर रूप से घायल
    Next Article सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुषमा सेठ को ‘मेटा’ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.