Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार हुई सख्त, गृह मंत्रालय की 4 सदस्यीय टीम हिंसा प्रभावित इलाकों का करेगी दौरा
    Breaking News

    केंद्र सरकार हुई सख्त, गृह मंत्रालय की 4 सदस्यीय टीम हिंसा प्रभावित इलाकों का करेगी दौरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बंगाल के विभिन्न इलाकों में हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद चार सदस्यीय टीम बंगाल भेजी है. यह टीम हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगी. गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में यह टीम अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपेगी.

    बता दें कि चुनाव परिणाम सामने आने के बाद बंगाल के विभिन्न इलाकों में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, आगजनी, हत्या और दुष्कर्म की वारदातें हो रही है. पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंसा को लेक राज्यपाल जगदीप धनखड़ से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली थी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद हिंसा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी और ममता बनर्जी पर हिंसा को उकसाने और हिंसा की वारदात के समय चुप्पी साधने का आरोप लगाया था. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ ही दिनों पहले बंगाल हिंसा को लेकर राज्य सरकार को एक पत्र लिखा था, लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया है. जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को दूसरी बार पत्र लिखते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. गृह मंत्रालय ने ममता बनर्जी की सरकार से पूछा है कि पिछले महीने हुए चुनावों के बाद हिंसा रोकने के उपायों के बारे में अब तक जवाब क्यों नहीं दिया गया है.

    बीजेपी का आरोप 20 कार्यकर्ताओं की हुई है हत्या

    गृह मंत्रालय द्वारा ये पत्र राज्य सरकार को 05 मई को भेजा गया है, जिस दिन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. अब राज्य सरकार की ओर से जवाब नहीं दिये जाने के बाद गृह मंत्रालय ने टीम भेजने का निर्णय किया है. का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में 02 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद से उनके 20 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई हैय बीजेपी ने इन मौत का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया है. बीजेपी ने अपने मारे गए 9 कार्यकर्ताओं के नामों का ऐलान भी किया है.

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी बुधवार (05 मई) को पश्चिम बंगाल हो रहे हिंसा पर संज्ञान लिया है. मानवाधिकार निकाय ने अपने उप महानिरीक्षक (जांच) से अनुरोध किया था कि वे बंगाल हिंसा पर रिपोर्ट के लिए एक टीम गठित करेंय टीम को ऑन-द-स्पॉट फैक्ट-फाइंडिंग जांच करने और इसे दो हफ्ते में सबमिट करने का आदेश दिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरमैन रेखा शर्मा बंगाल में हैं और वह स्थिति का जायजा ले रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा माफिया के काले कारनामे
    Next Article RLD अध्यक्ष अजीत सिंह का कोरोना से निधन

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.