Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के 55 एनसीसी कैडेटों को गवर्नर मेडल से पुरस्कृत किया
    Breaking News Headlines झारखंड

    बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के 55 एनसीसी कैडेटों को गवर्नर मेडल से पुरस्कृत किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2021Updated:February 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के 55 एनसीसी कैडेटों को गवर्नर मेडल से पुरस्कृत किया

    बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के 55 एनसीसी कैडेटों को सोमवार को गवर्नर मेडल (राज्यपाल पदक) से पुरस्कृत किया। राजभवन में आयोजित एक शानदार समारोह में राज्यपाल ने 2020-21 के दौरान राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों, समर्पण और अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए पदक प्रदान किया।

     

     

     

    ये कैडेट सेना, नौसेना और वायुसेना की एनसीसी इकाइयों से जुड़े हैं। पदक पाने वाले कैडेटों में 28 लड़के और 27 लड़कियां शामिल हैं, जिन्होंने असाधारण प्रदर्शन किया है। इन कैडेटों ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड-2021 में भी भाग लिया था। इस मौके पर राज्यपाल ने पदक पाने वाले कैडेटों की उपलब्धियों की जमकर सराहना की। साथ ही उन्हें देश का भविष्य बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

     

     

    राज्यपाल ने इसके साथ ही इन युवा कैडेटों को प्रशिक्षण देने और उन्हें तैयार करने में पश्चिम बंगाल की एनसीसी इकाई के अधिकारियों व प्रशिक्षण कर्मचारियों के योगदान की भी जमकर प्रशंसा की। राज्यपाल ने कैडेट्स द्वारा समाजसेवा, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में निस्वार्थ योगदान पर जोर दिया। धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) संगठन अपनी पूर्ण क्षमता के साथ देश सेवा के महत्वपूर्ण कार्य में लगा हुआ है। एनसीसी कैडेट एकता, अनुशासन, कड़ी मेहनत, समर्पण, टीमवर्क के प्रति उनकी कटिबद्धता के पोषित गुणों को आत्मसात करते हैं। साथ ही निस्वार्थ सेवा और नेतृत्व की भावना रखते हैं। इतना ही नहीं देश में प्राकृतिक आपदाओं के समय में भी इन कैडेटों द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई जाती है।

     

    राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल एनसीसी निदेशालय को विभिन्न गतिविधियों के लिए इस मौके पर पांच लाख रुपये भी प्रदान किए। समारोह के मौके पर एनसीसी सहित तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि हर साल राज्यपाल की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटों को राजभवन में गर्वनर मेडल से सम्मानित किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर सिंह और पत्रकार ब्रजेश सिंह को पितृशोक

    Related Posts

    चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने शुरू किया सड़क निर्माण

    May 12, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया का किया औचक निरीक्षण

    May 12, 2026

    एसपी ने मयूरहंड थाना प्रभारी आशीष प्रसाद को किया सस्पेंड

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने शुरू किया सड़क निर्माण

    अनुमंडल पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया का किया औचक निरीक्षण

    एसपी ने मयूरहंड थाना प्रभारी आशीष प्रसाद को किया सस्पेंड

    पोड़ाहातू में 72 लाख की लागत से बनेगा चेकडैम, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन

    होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च

    केरूआडूंगरी में बेकरी एवं केक मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत; मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम ।

    नवल टाटा हॉकी अकादमी ने जमशेदपुर में समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया 

    गोपाल मैदान में भूमि पूजन के साथ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 की तैयारी शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.