Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए बोली भाजपा- राहुल गांधी आदतन अपराधी
    Headlines राजनीति

    गुजरात हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए बोली भाजपा- राहुल गांधी आदतन अपराधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गुजरात हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए बोली भाजपा- राहुल गांधी आदतन अपराधी
    नई दिल्ली  :  मोदी सरनेम मानहानि केस में गुजरात हाई कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की याचिका को खारिज करने के फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मानहानि के मामलों में राहुल गांधी आदतन अपराधी हैं।

    भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने 2019 के चुनाव में एक टिप्पणी की थी कि सारे चोरों के सरनेम मोदी क्यों होते हैं। देशभर में मोदी सरनेम अधिकांश पिछड़ों और अति पिछड़ों का होता है। ये घोर रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी थी और कायदे से राहुल गांधी को अपनी गलती के लिए माफी मांग लेनी चाहिए था। लेकिन, उन्होंने माफी नहीं मांगी। लोअर कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा दी, जिसके खिलाफ वह सेशन कोर्ट गए। सेशन कोर्ट ने उन्हें बेल तो दे दिया, लेकिन, कनविक्शन को स्टे नहीं किया और इसी वजह से नियमानुसार उनकी संसद सदस्यता भी खत्म हो गई।

     

     

     

    रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि अदालत के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी गुजरात हाई कोर्ट गए और उनकी कोशिश यही थी कि उनके कनविक्शन को स्टे किया जाए। लेकिन, आज गुजरात हाई कोर्ट ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया है। भाजपा नेता ने गुजरात हाई कोर्ट के आज के फैसले को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि कोर्ट ने कहा कि इनके खिलाफ 10 मामले चल रहे हैं, इसलिए कनविक्शन को स्टे करने का कोई रीजनेबल ग्राउंड नहीं है। उन्होंने कहा कि मानहानि के मामले में राहुल गांधी आदतन अपराधी हैं। वह देश की, संवैधानिक संस्थाओं की, मीडिया की, सेना की, यहां तक की न्यायपालिका की भी आलोचना करते रहते हैं, मानहानि करते रहते हैं। उनके खिलाफ मानहानि के 7-8 मामले चल रहे हैं।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि अब वे सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कर रहे हैं, यह उनका अधिकार है, जाएं सुप्रीम कोर्ट। प्रसाद ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी उनके नेता हैं तो वे अपने नेता पर कंट्रोल क्यों नहीं करते हैं? अगर ओबीसी के मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा मौका देने पर उन्होंने माफी मांग लिया होता तो आज यह हालत नहीं होती। माफी मांगने की बजाय उन्होंने वीर सावरकर तक का अपमान किया। अमेठी से हारने के बाद राहुल गांधी ने उस पर भी टिप्पणी करना शुरू कर दिया है। वायनाड से हार जाएंगे तो वहां की भी आलोचना शुरू कर देंगे। राहुल गांधी अगर यह समझते हैं कि लोगों का अपमान करना उनका अधिकार है तो पीड़ित लोगों को भी अदालत जाने और कानून को उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है। उनमें अहंकार का भाव है, वे होम वर्क नहीं करते, जेएनयू में टुकड़े-टुकड़े गैंग के पास चले जाते हैं।

     

     

     

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने आगे कहा कि अभी कांग्रेस की ओर से प्रायोजित टिप्पणियां आ सकती हैं कि इतना हार्श पनिशमेंट कोर्ट ने क्यों दिया? तो, हमारा जवाब है कि इतना हार्श ऑफेंस राहुल गांधी ने क्यों किया? कांग्रेस अदालत का भी अपमान कर रही है। ओबीसी का अपमान करना कांग्रेस की फितरत है। कांग्रेस के सड़क पर उतरने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आइए न सड़क पर, भाजपा सड़क की लड़ाई भी लड़ने को तैयार है, क्योंकि देश की जनता का आशीर्वाद मोदी सरकार के साथ है। वायनाड में चुनाव कब होगा, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग तय करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगीता प्रेस के शताब्दी समारोह : PM मोदी ने नेपाली भाषा में अनुवादित शिव महापुराण का अनावरण किया
    Next Article उप विकास आयुक्त ने की मनरेगा, आवास योजनाओं की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.