Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के भष्ट नेताओं को उल्टा लटका देंगे, कोयले की तस्करी रोकेंगे : अमित शाह
    Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड के भष्ट नेताओं को उल्टा लटका देंगे, कोयले की तस्करी रोकेंगे : अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड के भष्ट नेताओं को उल्टा लटका देंगे, कोयले की तस्करी रोकेंगे : अमित शाह

    झरिया :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में कथित भ्रष्टाचार और कोयला तस्करी के लिए झामुमो नीत गठबंधन की आलोचना करते हुए मंगलवार को राज्य के मतदाताओं से भाजपा के हाथ मजबूत करने का आग्रह किया ताकि ‘‘भ्रष्ट नेताओं को उल्टा लटकाया जा सके।’’

    शाह ने यह भी घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में प्रत्येक घुसपैठिए की पहचान करेगी और उसे खदेड़ देगी।

    उन्होंने राज्य के कोयला खनन क्षेत्र झरिया में भाजपा की एक रैली में कहा, ‘‘झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर कोयले की तस्करी रोकी जाएगी…व्यापारियों को अब डरने की जरूरत नहीं है।’’

     

     

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता का पैसा लूटने वाले झारखंड के भ्रष्ट नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा।’’

    शाह ने दावा किया, ‘‘हम भ्रष्ट नेताओं को सीधा करने के लिए उन्हें उल्टा लटका देंगे।’’

    केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, ‘‘हेमंत बाबू घुसपैठियों के लिए लाल कालीन बिछाकर उनका स्वागत करते हैं। हम झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर उनकी पहचान करेंगे और उन्हें राज्य से बाहर खदेड़ देंगे।’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं।

    शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपका एक वोट झारखंड की किस्मत तय करेगा। यह भी तय करेगा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं ‘लखपति’ बनेंगी या झारखंड के भ्रष्ट नेता अपनी तिजोरियां भरेंगे।’’

    शाह ने दावा किया, ‘‘मोदी की गारंटी ‘पत्थर की लकीर’ हैं। झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर महिलाओं का संपत्ति पंजीकरण एक रुपये में किया जाएगा।’’

     

     

     

    कांग्रेस पर ‘‘अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देने’’ की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय को आरक्षण नहीं देने देगी जैसी कि ‘‘कांग्रेस की योजना’’ है।

    भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर भी कटाक्ष किया और मतदाताओं से भाजपा के प्रतीक चिह्न कमल के लिए इतनी जोर से बटन दबाने का अनुरोध किया कि उसका ‘‘करंट इटली में महसूस’’ हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के ‘शाही परिवार’ की मानसिकता है कि उसका जन्म देश पर राज करने के लिए ही हुआ : मोदी
    Next Article मतदान के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी, कोआपरेटिव कॉलेज और एलबीएसएम कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही

    Related Posts

    बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डे पहुंचा, नवादा में होगा अंतिम संस्कार

    May 17, 2025

    नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पर की, लेकिन दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे

    May 17, 2025

    उच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की

    May 17, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डे पहुंचा, नवादा में होगा अंतिम संस्कार

    नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पर की, लेकिन दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे

    उच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी पर विजय शाह के बयान से सवालों के घेरे में राजनीतिक संस्कृति

    गणि राजेन्द्र विजयजी के 51वें जन्म दिवस: 19 मई 2025 गणि राजेन्द्र विजयः दांडी पकडे़ गुजरात के उभरते हुए ‘गांधी’ -ललित गर्ग –

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.