Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिग्गज पूर्व कप्‍तान हीथ स्ट्रीक के निधन से क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    दिग्गज पूर्व कप्‍तान हीथ स्ट्रीक के निधन से क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिग्गज पूर्व कप्‍तान हीथ स्ट्रीक के निधन से क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर
    जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और स्‍टार ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक का महज 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हीथ स्‍ट्रीक लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। स्ट्रीक को साउथ अफ्रीका में कोलन और लिवर कैंसर का इलाज चल रहा था। उनके निधन से जिम्‍बाब्‍वे के साथ ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आर अश्विन समेत दुनिया के कई क्रिकेटरों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है।

     

    जिम्बाब्वे के लिए उन्‍होंने 65 टेस्ट और 189 वनडे खेले।वर्ष 2000 में जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने उन्‍हें टेस्ट और वनडे टीम की कप्‍तानी सौंपी थी। स्ट्रीक की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने 21 टेस्ट में से 4 में जीते तो 11 में हार का सामना करना पड़ा और 6 मैच ड्रॉ रहे। वनडे में उन्‍होंने 68 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 47 हारे तो 18 मैच में जीत दर्ज की। उनके निधन के बाद कई पूर्व और खिलाड़ियों ने उन्हें ट्वीट कर याद किया है, जिसमें भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हैं।

     

    हीथ स्ट्रीक का क्रिकेट करियर
    बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक के नाम टेस्ट में कुल 216 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने 16 बार पारी में 4 विकेट और 7 बार पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया था। वहीं, वनडे क्रिकेट में भी उन्‍होंने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया था।

     

     

     

    स्ट्रीक ने वनडे में 29.82 के औसत से 239 विकेट लिए थे। उन्होंने वनडे करियर में 7 बार पारी में 4 विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कमाल किया था। हीथ स्ट्रीक ने बल्‍ले से टेस्ट क्रिकेट में 1990 रन और वनडे में 2943 रन बनाए थे। उन्‍होंने टेस्ट में 1 शतक और 11 अर्धशतक तो वनडे में 13 अर्धशतकीय पारियां खेली थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में शराब और जमीन घोटाले में मंत्री के आवास सहित 32 ठिकानों पर ED की छापेमारी
    Next Article Welcome 3 में हुई परेश रावल की ग्रैंड एंट्री, डॉक्टर घुंघरू बनकर मचाएंगे धमाल

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.