Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेसी नेता वयोवृद्ध पहलवान अवध राय के निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    कांग्रेसी नेता वयोवृद्ध पहलवान अवध राय के निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    तेघड़ा ,बेगूसराय: तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा एक शहजाद पुर टोला निवासी 75 वर्षीय स्मृति शेष अवध राय का निधन शुक्रवार की संध्या उनके आवासीय परिसर में हो गया । इनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। ये अपने जमाने के प्रसिद्ध पहलवान के रूप में जाने जाते थे। साथ ही कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता थे। पूरे क्षेत्र में कुश्ती और पहलवानी के रूप में चर्चित थे। आज इस पारिवारिक एवं सामाजिक मोह-पाश से मुक्त होकर इस दुनिया को अलविदा कर गए। वे अपने जमाने के अच्छे पहलवान और अपने गांव के कुशल सामाजिक प्रशासक के साथ – साथ माल मवेशियो के साधारण विमारियों और आपत्ति की घड़ी में काफी सहयोगी रहा करते थे , तीन पुत्रियों के पिता रहे। उन्होंने अपने जीवनकाल में काफी उतार चढ़ाव देखे और कभी भी खुशियों में न इठलाया और न गमों में विचलित हुए । इनके निधन पर शनिवार की सुबह कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र कुमार, वरिष्ठ नेता नारायण सिंह, प्रखंड कांग्रेस के दीपक कुमार सिंह, सरोज पासवान, रामबाबू साह, भवेश कुमार सिंह, रोशन कुमार, ब्रजकिशोर चौधरी, पंचायत अध्यक्ष युगल किशोर , वार्ड सदस्य अखिलेश कुमार सिंह उर्फ कारू के अलावे सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े दर्जनों लोगों ने उनके पार्थिक शरीर पर पुष्प अर्पित कर पार्टी के प्रतीक चिन्ह का झंडा तथा माल्यार्पण कर उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका अंत्येष्टि पुरे हिंदू रीति रिवाज के साथ अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट पर संपन्न हुआ । मौके पर प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह एवं उपस्थित नेताओं ने कहा कि अवध राय कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं के रूप में अपने जीवन के अंतिम क्षण तक जनहित एवं पार्टी हित में लगातार संघर्ष करते रहे। वही शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हाथ जोड़ो अभियान के तेघड़ा विधानसभा प्रभारी श्याम किशोर राय ने कहा कि अवध राय व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति और समतामूलक समाज की स्थापना के प्रति समर्पित थे इनके निधन से कांग्रेस पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनटीपीसी बरौनी को जल संसाधन संरक्षण और प्रबंधन के लिए मिला प्रथम स्थान
    Next Article ‘त्रिपुरा : पीएम मोदी ने 9 सालों में बदला भारत का भाग्य’,  जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 20, 2025

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    May 20, 2025

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    May 20, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    पार्षदों के इस्तीफे से दिल्ली में ‘आप’ की साख को और लगेगा बट्टा

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    आजसू पार्टी के बैनर तले बनियाडीह स्थित सीसीएल GM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    यूसील जादूगोड़ा डैम से गंदा पानी सप्लाई होने पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने चिंता जताई

    यातायात पुलिस के खिलाफ जनता से मिले जनमत के बाद जिले के जनप्रतिनधि संग करेंगी संवाद :कन्हैया सिँह

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल, फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

    चौथी बार संसद रत्न से सम्मानित होंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.