बर्मामाइंस की बस्तियों में पेयजल पाइपलाइन बिछी, लोगों में खुशी की लहर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित विनोबा आश्रम सहित आसपास की बस्तियों में घर-घर पेयजल कनेक्शन के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। सरयू राय के प्रयास से यह पहल संभव हो सकी।
बताया गया कि विनोबा भावे आश्रम, सिद्धू-कानू बस्ती, कोयला टाल बस्ती, दास बस्ती और गांधी बस्ती के लोगों ने वर्ष 2024 में पेयजल कनेक्शन की मांग की थी। इस पर विधायक सरयू राय ने जुस्को अधिकारियों को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद इन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई गई।
पेयजल सुविधा शुरू होने से बस्तीवासियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्य का निरीक्षण करने जदयू के जिला एवं मंडल पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था का जायजा

