लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान , जानें कहां कितने वोट पड़े
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल यानी आज सुबह सात बजे से शुरू जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होना है। दूसरे चरण में राहुल गांधी, अरुण गोविल, हेमा मालिनी, शशि थरूर समेत अलग-अलग पार्टियों के कई दिग्गजों के सियासी भाग्य का फैसला होगा। इस बीच, दोपहर तीन बजे तक कहां कितना मतदान हुआ है, इसके आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।
दोपहर तीन बजे तक कितना मतदान
असम- 60.32
बिहार – 44.24
छत्तीसगढ़ – 63.32
जम्मू और कश्मीर – 57.76
कर्नाटक- 50.93
केरल- 51.64
मध्य प्रदेश- 46.50
महाराष्ट्र – 43.01
मणिपुर – 68.48
राजस्थान- 50.27
त्रिपुरा- 68.92
उत्तर प्रदेश – 44.13
पश्चिम बंगाल- 60.60
बता दें कि दूसरे चरण में कुल 1.67 लाख पोलिंग स्टेशन पर 15.88 करोड़ मतदाता मतदान में हिस्सा लेने वाले हैं, जिनमें 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिलाएं और 5929 थंर्ड जेंडर वोटर्स हैं।