लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी, जानें दोपहर तक कहां कितना हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज आज शुक्रवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों पर मतदान के पहले चरण के साथ हो गया। इनमें से 9 सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर है। पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान पर हैं। इसमें दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी मतदाताओं के हाथ में है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
दोपहर 01 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत जानें
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड – 35.70 प्रतिशत
अरुणाचल प्रदेश – 35.75 प्रतिशत
असम – 45.12 प्रतिशत
बिहार – 32.41 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ – 42.57 प्रतिशत
जम्मू कश्मीर – 43.11 प्रतिशत
लक्षद्वीप – 29.91 प्रतिशत
मध्य प्रदेश – 44.43 प्रतिशत
महाराष्ट्र – 32.36 प्रतिशत
मणिपुर – 46.92 प्रतिशत
मेघालय – 48.91 प्रतिशत
मिजोरम – 37.43 प्रतिशत
नागालैंड – 39.66 प्रतिशत
पुडुचेरी – 44.95 प्रतिशत
राजस्थान – 33.73 प्रतिशत
सिक्किम – 36.82 प्रतिशत
तमिलनाडु – 39.51 प्रतिशत
त्रिपुरा – 53.04 प्रतिशत
उत्तराखंड – 37.33 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश – 36.96 प्रतिशत