Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाक में हिंदू मंदिर पर हमले की इमरान खान ने की निंदा, कहा- ‘दोषियों की जल्द होगी गिरफ्तारी’
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाक में हिंदू मंदिर पर हमले की इमरान खान ने की निंदा, कहा- ‘दोषियों की जल्द होगी गिरफ्तारी’

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के पंजाब प्रांत में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले की निंदा की है. पंजाब के भोंग शहर में मंदिर पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया था और पाकिस्तान के राजनयिक को तलब किया. गौरतलब है कि हिंदू मंदिर पर हुए हमले के दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही. इससे एक बार फिर अल्पसंख्यक समुदाय की रक्षा करने की बात कहने वाले पाकिस्तान की पोल खुली है.इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘रहीम यार खान जिले के भोंग शहर में गणेश मंदिर पर कल हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैंने पहले ही आईजी पंजाब को सभी दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पुलिस की किसी भी लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है. मंदिर का पुनर्निर्माण भी सरकार करेगी.’ सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में, एक स्थानीय भीड़ को रहीम यार खान जिले के भोंग शहर में एक मंदिर में मूर्तियों को लाठी और पत्थरों से तोड़ते और धार्मिक नारे लगाते हुए देखा गया. इस इलाके में पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के 100 परिवार रहते हैं.वहीं, इस घटना को लेकर भारत ने गुरुवार को नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और इस घटना को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने नयी दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग में कहा, यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को आज दोपहर तलब किया गया और पाकिस्तान में हुई इस निंदनीय घटना को लेकर तथा अल्पसंख्यक समुदायों की धार्मिक स्वतंत्रता एवं उनके धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रहे हमलों पर अपनी गंभीर चिंता प्रकट करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि भारत ने इस घटना पर दुख जताया है.

    हिंदू सांसद ने दी थी हमले की जानकारी

    दूसरी ओर, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद डॉ. रमेश कुमार वांकवानी ने बुधवार को, मंदिर पर हमले के वीडियो ट्विटर पर साझा किए और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अनुरोध किया कि वे आगजनी और तोड़फोड़ को रोकने के लिए जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने इस घटना को लेकर अनेक ट्वीट किए. इनमें उन्होंने कहा, रहीम यार खान जिले के भोंग शहर में एक हिंदू मंदिर पर हमला. कल हालात बहुत तनावपूर्ण थे. स्थानीय पुलिस की शर्मनाक लापरवाही. प्रधान न्यायाधीश से कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं. वांकवानी ने गुरुवार को प्रधान न्यायाधीश अहमद से मुलाकात की और उन्हें मंदिर पर हमले के बारे में सूचना दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराकेश टिकैत ने की फसल खरीद में अनिमियतता की सीबीआई जांच की मांग
    Next Article ग्रेट ब्रिटेन के खाते में गया ब्रॉन्ज मेडल, दिल जीता भारतीय बेटियों ने

    Related Posts

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.