Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्तान: राजधानी काबुल में रक्षा मंत्री के घर के पास जोरदार धमाका
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अफगानिस्तान: राजधानी काबुल में रक्षा मंत्री के घर के पास जोरदार धमाका

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ. ये धमाका अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री बिस्मिल्ला मोहम्मदी के घर के पास हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके में कम से कम 10 लोग घायल हुए. टीवी9 भारतवर्ष के संवाददाता सुमित चौधरी ने काबुल से बताया कि धमाके के बाद काफी देर तक फायरिंग भी गई और अज्ञात लोगों ने रक्षा मंत्री के घर के तरफ बढ़ने की कोशिश की थी.रिपोर्ट के मुताबिक, जिस इलाके में धमाका हुआ वो ग्रीन जोन में आता है, वो बहुत ही संवेदनशील इलाका है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि लोग ब्लास्ट में घायल हुए या फायरिंग में. अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि धमाका पॉश इलाके शेरपुर में हुआ, जो ग्रीन जोन में आता है. यहां कई सीनियर सरकारी अधिकारियों का घर है. अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है.टोलो न्यूज के मुताबिक, कार्यकारी रक्षा मंत्री जनरल बिस्मिल्ला मोहम्मदी ने कहा कि काबुल में हुए धमाके के बाद वे और उनके परिवार सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि उनके कुछ सुरक्षाबलों को चोटें आईं हैं. टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यह भी बताया था कि कुछ बंदूकधारी रक्षा मंत्री के घर में घुस गए थे.पिछले कुछ महीनों से अफगानिस्तान जंग का मैदान बना हुआ है. अमेरिकी सैनिकों की वापसी शुरू होने के बाद से तालिबान अफगानिस्तान में हमले कर क्षेत्रों पर लगातार कब्जा करता जा रहा है. तालिबान ने धीरे-धीरे प्रांतीय राजधानियों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है. उधर, अमेरिका और नाटों के 95 फीसदी सैनिक वापस जा चुके हैं और शेष सैनिकों के 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से लौटने की उम्मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोलकाता पॉर्न रैकेट मामले में अब ‘नैंसी भाभी’ का हीरो भी हुआ गिरफ्तार
    Next Article योगी सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, झांसी रेलवे स्टेशन को नई पहचान देने की तैयारी

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.