Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोगनाडीह में हूल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भोगनाडीह में हूल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प

    News DeskBy News DeskJune 30, 2025Updated:June 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोगनाडीह में हूल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    साहेबगंज:साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में हूल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई जिससे भोगनाडीह शहीद पार्क के आसपास भगदड़ मच गई. इसमें कई पुलिस कर्मीयों और आंदोलनकारियों के घायल होने की सूचना है. हालात इस कदर बिगड़े कि पुलिस को लाठी चार्ज के साथ आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. दरअसल शहीद पार्क में शहीद सीदो- कान्हू के वंशजों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ताला बंद कर दिया गया था. ताला खुलवाने गई पुलिस के साथ आदिवासियों की झड़प हो गई. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके जवाब में आदिवासियों ने तीर-धनुष से पुलिस पर हमला कर दिया. इस झड़प में पुलिसकर्मी घायल हो गए.  घायलों का इलाज बोरियो अस्पताल में चल रहा है

     

    . बताया जा रहा है कि यह तनाव दो दिन से जारी था, जब सीदो- कान्हू के वंशज भोगनाडीह पार्क में सरकारी स्थल के पास मंच बनाकर कार्यक्रम करना चाहते थे. पुलिस ने मंच बना रहे मजदूरों को हिरासत में ले लिया था, जिससे नाराज सीदो- कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. बाद में हिरासत में लिए गए मजदूरों को छोड़ दिया गया और कार्यक्रम की अनुमति दी गई.

     

    आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भोगनाडीह आना था, लेकिन शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को हूल दिवस पर भोगनाडीह आकर कार्यक्रम का उद्घाटन करना था, लेकिन इस बीच यह घटना घट गई. जिसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त है.

     

    भोगनाडीह में हूल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो एन एच 33 राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर चोरी । माइक सेट और नगद रुपए ले भागे चोर ।
    Next Article केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के आगमन पर दीपका एरिया जीएम का भ्रष्टाचार दिखा खदान के रोड पर

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    May 27, 2026

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    May 27, 2026

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    अब यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को नहीं बढ़ाया जाएगा

    यूसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों का फूटा गुस्सा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.