सजल चक्रवर्ती के निधन पर प्रसिद्ध समाजसेवी, ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष सह केके बिल्डर्स के निदेशक विकास सिंह ने शोक जताया
ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर सह केके बिल्डर्स के निदेशक विकास सिंह ने झारखंड के पूर्व मुख्यसचिव और 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी स्वर्गीय सजल चक्रवर्ती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा की फ्लाइंग क्लब में उनके सानिध्य में निदेशक के रूप काम करने का मौका मिला है वे जितने सजग प्रशासनिक पदाधिकारी थे उससे भी ज्यादा वह व्यवहार कुशल व्यक्ति थे उनकी यादें अब शेष रह गई
विकास सिंह ने कहा की स्वर्गीय चक्रवर्ती ने राज्य के मुख्य सचिव के रूप में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया था। राज्य के विकास के प्रति सजग स्वर्गीय चक्रवर्ती कई बार विभिन्न मुद्दों पर आवास पर आकर बात करने से नहीं हिचकते थे वे एक जिंदादिल इंसान के साथ पशु प्रेमी भी थे