Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्मा के बल्ले से हुआ भारत का ‘विजय तिलक’ , पाकिस्तान को हराकर जीता एशिया कप
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    वर्मा के बल्ले से हुआ भारत का ‘विजय तिलक’ , पाकिस्तान को हराकर जीता एशिया कप

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीSeptember 29, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वर्मा के बल्ले से हुआ भारत का ‘विजय तिलक’ , पाकिस्तान को हराकर जीता एशिया कप

    दुबई, 28 सितंबर (भाषा) तिलक वर्मा ने नाबाद अर्धशतक लगाकर ‘संकटमोचक ’ की भूमिका निभाई और बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में रविवार को भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का एक बार फिर मानमर्दन करते हुए पांच विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप जीता ।

    भारत को आखिरी ओवर में दस रन की जरूरत थी और विवादों से घिरे रहने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के हाथ में गेंद थी । तिलक ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया और चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका जड़कर स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों के साथ टीवी के आगे नजरें गड़ाये बैठे प्रशंसकों को जश्न में सराबोर कर दिया ।

     

     

    जीत के लिये 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरूआत खराब रही थी और पहले पांच ओवर में 20 रन के भीतर तीन विकेट गिर गए थे । इसके बाद तिलक ने एक मोर्चा संभालकर 53 गेंद में नाबाद 69 रन बनाये जबकि संजू सैमसन (24) और शिवम दुबे ( 21 गेंद में 33 रन ) ने उनका पूरा साथ दिया ।

     

    फाइनल से पहले मैदान से बाहर के तनाव के बीच सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की इस टीम ने फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बावजूद बेखौफ खेल दिखाया और दबाव को हावी नहीं होने दिया ।

     

    पहले कुलदीप यादव ने चार विकेट लेकर पाकिस्तान को 19 . 1 ओवर में 146 रन पर समेट दिया और उसके बाद तिलक ने अपनी पारी से टीम को जीत तक पहुंचाया । उन्होंने सैमसन के साथ 57 और दुबे के साथ 64 रन की साझेदारी की ।

     

    मैच का निर्णायक पल रऊफ का 15वां ओवर था जिसमें भारतीय बल्लेबाजों ने 17 रन निकाले । सुपर 4 चरण में भारतीय प्रशंसकों को भड़काऊ इशारे करने वाले रऊफ ने 3.4 ओवर में 50 रन दे डाले और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला ।

     

    इससे पहले अभिषेक शर्मा ( पांच) जल्दी आउट हो गए । पाकिस्तान के लिये नयी गेंद संभालने वाले शाहीन शाह अफरीदी और फहीम अशरफ ने धीमी गेंदें डाली जिसका फायदा मिला । सूर्यकुमार (एक) और शुभमन गिल (12) के आउट होने के बाद भारतीय खेमे में सन्नाटा पसर गया ।

    इसके बाद संजू और तिलक ने पारी को संभाला । संजू ने सईम अयूब को छक्का जड़ा लेकिन अबरार की गेंद पर विकेट गंवा बैठे ।

    इससे पहले कुलदीप यादव की अगुआई में स्पिन तिकड़ी के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने पाकिस्तान को 19 . 1 ओवर में 146 रन पर आउट कर दिया ।

    हार्दिक पंड्या के बगैर उतरी भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन पाकिस्तान ने काफी आक्रामक शुरूआत की । सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (38 गेंद में 57 रन) और फखर जमां (35 गेंद में 46 रन ) ने दसवें ओवर तक 84 रन की साझेदारी कर ली थी ।

    आखिरी दस ओवर में हालांकि भारतीय स्पिनरों ने उन्हें पूरी तरह दबाव में ला दिया । कुलदीप ने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिये जबकि अक्षर पटेल ने चार ओवर में 26 और वरूण चक्रवर्ती ने 30 रन देकर दो दो विकेट चटकाये ।

     

     

    एक समय पर पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 113 रन था जब फखर और सईम अयूब क्रीज पर थे । इसके बाद पाकिस्तानी पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई । भारत ने आखिरी नौ विकेट 33 रन के भीतर चटका दिये ।

    जसप्रीत बुमराह ने 3 . 1 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिये । बुमराह ने बीसवें ओवर की पहली गेंद पर हारिस रऊफ को बोल्ड करने के बाद विमान गिरने के जैसा इशारा करते हुए उन्हें विदाई दी । पिछले मैच में रऊफ ने भारतीय प्रशंसकों की ओर भड़काऊ इशारे किये थे ।

    भारतीय स्पिनरों ने आखिरी दस ओवरों में मैच की तस्वीर पलट दी । सभी ने धीमी गेंदबाजी करते हुए बाहर की तरफ गेंदें डाली ।

    पाकिस्तान ने शुरूआत बहुत अच्छी की थी और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ढीली गेंदों को नसीहतें दी । भारत को पावरप्ले में हार्दिक की कमी खली ।

    फरहान ने पिछले दो मैचों की ही तरह बुमराह को बखूबी खेला । शिवम दुबे को भी पहले दो ओवरों में चौके लगे । पाकिस्तान ने पावरप्ले का पूरा इस्तेमाल करके 45 रन बनाये और एक भी विकेट नहीं गंवाई ।

    फरहान ने वरूण , कुलदीप और अक्षर को एक एक छक्का जड़ा जबकि फखर ने कुलदीप को स्लॉग स्वीप पर छक्का लगाया । फखर ने 50 रन 35 गेंद में पूरे किये लेकिन जश्न नहीं मनाया ।

    ब्रेक के बाद वरूण ने फरहान को डीप मिड विकेट पर तिलक के हाथों लपकवाया । सईम और फखर स्कोर को 113 रन तक ले गए जिसके बाद कोई बल्लेबाज योगदान नहीं दे सका

    पाकिस्तान को हराकर जीता एशिया कप वर्मा के बल्ले से हुआ भारत का ‘विजय तिलक’
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति द्वारा मेले का भव्य शुभारंभ, 48 वर्षों से निभ रही है परंपरा
    Next Article भारतीय टीम ने एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी से एशिया कप विजेता ट्रॉफी लेने से इनकार किया

    Related Posts

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    October 18, 2026

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.