Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का हुआ ऐलान, इस तिथि को पहुंचेगी गंगा उत्सव डोली
    Headlines उत्तर प्रदेश धर्म

    उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का हुआ ऐलान, इस तिथि को पहुंचेगी गंगा उत्सव डोली

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गंगोत्री धाम. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गंगोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की. नवरात्रि के शुभ अवसर पर मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त का एलान कर दिया गया.

    गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 15 मई को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शनिवार को मिथुन लग्न में शुभ बेला पर सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे. वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाने की तिथि की घोषणा आगामी 18 अप्रैल को यमुना जन्मोत्सव के अवसर पर यमुनोत्री मंदिर धाम समिति के पदाधिकारी यमुना जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली में की जाएगी. आज से पूरे देश में नवरात्रि की धूम देखी जा रही है.

    नवरात्रि पर निकला शुभ मुहूर्त

    गंगोत्री धाम में गंगोत्री पुरोहितों द्वारा शुभ मुहूर्त निकाला गया. शुभ मुहूर्त के अनुसार 14 मई को 11 बजकर 45 मिनट पर मां गंगा की उत्सव डोली मुखवा से गंगोत्री के लिए रवाना होगी. रात्रि विश्राम भैरव बाबा मंदिर पर होगा. 15 मई को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर अक्षीय तृतीय के पावन पर्व (आखातीज) को मृग श्री नक्षत्र मिथुन लग्न शुभ वेला पर मां गंगा के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए अगले 6 माह के लिए खोल दिए जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में (14 अप्रैल बुधवार) रात 8 बजे से अगले 15 दिनों तक धारा 144 लागू, कहीं भी आने-जाने पर भी लगी रोक
    Next Article संपूर्ण लॉकडाउन लगाये जाने की आशंका के बीच सेंट्रल रेलवे ने की 106 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

    Related Posts

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    May 11, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 11, 2025

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    May 11, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल प्रहार, झुका पाकिस्तान, दुनिया ने मानी भारत की ताकत

    अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर जांच जारी

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

    भारत की निर्णायक कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, मित्र देशों का आभार : अंकित आनंद

    जमशेदपुर में बंकर पर सभी कि नजर टिकी

    इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.