Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश: देवरिया में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 5 को मारी गोली, एक की पीट-पीटकर हत्या
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: देवरिया में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 5 को मारी गोली, एक की पीट-पीटकर हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तर प्रदेश: देवरिया में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 5 को मारी गोली, एक की पीट-पीटकर हत्या
    देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक गांव में आपसी विवाद के बाद 6 लोगों की हत्या कर दी गई है. हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद का मामला सामने आया है. 6 लोगों की हत्या के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. 6 लोगों की हत्या की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. पीड़ित परिवार के साथ अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है.

     

     

     

     

    मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुके हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वारदात के दौरान तीन लोगों के मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से की जा रही है। जिले में सोमवार की सुबह बड़ी घटी है। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। सुबह के समय में घर के बाहर बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दिया गया। साथ ही, इस घटना के दौरान गोली मारने की भी सूचना आई है। मृतकों के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भी शामिल होने की खबर सामने आ रही है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची हुई है। एसपी संकल्प शर्मा ने मामले की जानकारी मिलते ही गांव में पीएसी की तैनाती की बात कही है। सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गांव में की गई है। शांति व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

     

     

     

    लेड़हां टोला गांव में दो पक्षों के बीच जमीन की लड़ाई चल रही थी। सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का गांव के ही अभयपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से झगड़ा चल रहा था। जमीन विवाद की रंजिश में दोनों पक्ष लगातार आमने- सामने आ रहे थे। सोमवार सुबह प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई। इसके बाद दर्जनों लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया। वे लाठी-डंडों और बंदूक से लैस थे। घर के बाहर बैठे सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी समेत पांच लोगों की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मरने वालों में दो पुरुष, दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में पहुंची है। डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। माहौल को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। 6 लोगों की हत्या के बाद से गांव में आक्रोश फैला हुआ है। लोग बेकाबू हो रहे हैं। उन्हें शांत करने और हालात संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने महात्मा गांधी ​और लाल बहादुर शास्त्री​ को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
    Next Article राहुल गांधी के करीबी अजय माकन को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया कोषाध्यक्ष

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.