Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन एक बार फिर कोविड पॉजिटिव, रहेंगे आइसोलेशन में
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    दो साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन एक बार फिर कोविड पॉजिटिव, रहेंगे आइसोलेशन में

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लास वेगास। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। लास वेगास में यूनिडोसयूएस सम्मेलन में भाषण से पहले उनका कोविड टेस्ट किया गया, जिसमें वे संक्रमित पाए गए। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने इस बारे में जानकारी दी।
    उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को कोविड रोधी टीका लगाया गया है। उनमें हल्के लक्षण दिख रहे हैं। वह डेलावेयर लौट आएंगे। जहां वह आइसोलेट होंगे प्रेस सचिव ने यह भी बताया कि इस दौरान वे अपने सभी कामों को पूरी तरह से निभाते रहेंगे। व्हाइट हाउस राष्ट्रपति की स्थिति पर नियमित अपडेट प्रदान करेगा।

     

     

     

    व्हाइट हाउस ने बताया कि बाइडन में कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं। उनकी श्वसन दर 16 पर सामान्य है, उनका तापमान 97.8 है और उनकी पल्स ऑक्सीमेट्री 97% पर सामान्य है। राष्ट्रपति को पैक्सलोविड की पहली खुराक मिल गई है। वह रेहोबोथ में अपने घर पर आइसोलेट रहेंगे। वहीं, राष्ट्रपति के चिकित्सक डॉ. केविन ओ’कॉनर ने बाइडन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बाइडन को आज दोपहर को श्वसन संबंधी लक्षण दिखाई दिए। इसमें सामान्य अस्वस्थता के साथ राइनोरिया (बहती नाक) और खांसी के लक्षण दिख रहे थे। उन्होंने कहा दिन में अपने कार्यक्रम के दौरान वह बेहतर महसूस नहीं कर रहे थे। इस दौरान उनका कोविड-19 के लिए परीक्षण किया गया। जोकि सकारात्मक आया।

    2022 में भी हुए थे संक्रमित
    इससे पहले, जुलाई 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए थे। बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ही फाइजर की एंटी कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा ली थीं। इसके बाद बाइडन ने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी। बाइडन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: कास्तीगढ़ के जंगल में आतंकियों से मुठभेड़, दो जवान घायल
    Next Article सिद्धारमैया सरकार ने प्राइवेट जॉब्‍स में लोकल लोगों को 100% र‍िजर्वेशन के फैसले पर लगाई रोक

    Related Posts

    बस्तर ‘माओवाद मुक्त’ या असमय घोषणा?

    May 30, 2025

    मूल्यबोध और राष्ट्रहित बने मीडिया का आधार -प्रो. संजय द्विवेदी

    May 30, 2025

    हिन्दी पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं, मिशन बनाना होगा

    May 30, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बस्तर ‘माओवाद मुक्त’ या असमय घोषणा?

    मूल्यबोध और राष्ट्रहित बने मीडिया का आधार -प्रो. संजय द्विवेदी

    हिन्दी पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं, मिशन बनाना होगा

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    समाजसेवी और हिंदूवादी नेता जगदीश प्रसाद लोधा का निधन

    स्वर्गीय मोहनलाल अग्रवाल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    भाजपा दफ्तर में बैठक के बाद विजय सिन्हा के घर पहुंचे पीएम मोदी, बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल एवं नए एसएसपी पीयूष पांडेय से मिला

    जमशेदपुर के आज़ाद नगर में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

    वरीय पुलिस अधीक्षक नेनिरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.