Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूक्रेन में विलेज काउंसिल की बैठक में हंगामा, डिप्टी काउंसलर ने ही अपने लोगों पर फेंके ग्रेनेड, 1 की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    यूक्रेन में विलेज काउंसिल की बैठक में हंगामा, डिप्टी काउंसलर ने ही अपने लोगों पर फेंके ग्रेनेड, 1 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    यूक्रेन में विलेज काउंसिल की बैठक में हंगामा, डिप्टी काउंसलर ने ही अपने लोगों पर फेंके ग्रेनेड, 1 की मौत
    पश्चिमी यूक्रेन के केरेत्स्की गांव में शुक्रवार सुबह विलेज काउंसिल की बैठक में हंगामा खड़ा हो गया. एक काउंसिलर ने तीखी बहस के दौरान बैठक में घुसकर अपने कोट से तीन हथगोले निकाले और फर्श पर फेंक दिए. इनमें से फौरन विस्फोट हो गया, जिससे वहां मौजूद 26 लोग घायल हो गए और 1 की मौत हो चुकी है. ये घटना यूक्रेन के जकारपट्टिया क्षेत्र में केरेत्स्की विलेज काउंसिल की इमारत में हुई.

     

     

    पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक 6 लोगों की हालत गंभीर है. हथगोले फेंकने वाले व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आई हैं और डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं. यूक्रेनी समाचार एंजेसी के मुताबिक ग्रेनेड फेंकने वाला व्यक्ति विलेज काउंसिल का उप प्रधान है. फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि डिप्टी का ग्रेनेड फेंकने के पीछे क्या मकसद था. वीडियो से पता चलता है कि मीटिंग के दौरान किसी बात पर बहस हो रही थी. डिप्टी आराम से कोट की जेब से बम निकालता है. तब तक किसी को भनक नहीं थी आगे क्या होने जा रहा है. जैसे ही ग्रेनेड जमीन पर एक के बाद एक करके फेंके जाते हैं तब माजरा समझ आता है.

     

     

    लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और धमाके शुरू हो चुके थे. लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें मामला की भयावहता को बयां करती है. पुलिस का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से यूक्रेन के कई लोगों के पास हथियार हैं, जिससे ऐसी घटनाएं होने का खतरा बना रहता है. यूक्रेन फरवरी 2022 से युद्ध में उलझा हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन का पहला घरेलू बड़ा क्रूज जहाज ‘एडोरा मैजिक सिटी’ तैयार, पहली यात्रा के लिए तैयारियां जारी
    Next Article जांबाज आर पी एफ के सहायक उप निरीक्षक को रेल मंत्री ने सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मान

    Related Posts

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    July 6, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.