मैथिल ब्राह्मण के 31 बरुआ का उपनयन संस्कार हुआ निशुल्क
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: मैथिल उत्कर्ष संस्थान जमशेदपुर के द्वारा सिदगोड़ा गणेश पुजा मैदान में 3 मार्च से 7 मार्च तक यज्ञोपवीत संस्कार उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया जिसमें मैथिल ब्राह्मण के 31 बरुआ का उपनयन संस्कार निशुल्क कराया गया इस उपनयन संस्कार में पं काली कांत झा,पं गोविंद झा,पं सुरेश झा,पं किशोरी झा पं अशोक झा पं अमर कांत झा
पंडितों के द्वारा उपनयन संस्कार निशुल्क कराया गया
आज सुबह मातृका पुजा से प्रारंभ किया गया उसके बाद उपनयन संस्कार की विधिवत शुरुआत की गई
उपनयन विधि के दौरान सभी बरुआ का मरबा में सभी बरुआ की मां ,नानी,मामी, मौसी एवं अन्य संबंधियों के द्वारा भीख दिया गया उसके बाद सभी बरुआ का हजाम ठाकुर के द्वारा बाल काटा गया ठाकुरों को नया वस्त्र पहनाकर ही बाल काटने की प्रथा है बाल काटने से पूर्व प्रत्येक बरुआ के साथ एक आचार्य और एक ब्रह्मा को बैठाया जाता है उस प्रत्येक आचार्य और ब्रह्मा को एक जोड़ा धोती प्रदान किया गया हजाम ठाकुरों के द्वारा बाल काटने के बाद प्रत्येक बरुआ मंदिर जाकर कुआं में स्नान करके नया वस्त्र जो संस्था के द्वारा उपलब्ध कराया गया वह वस्र पहनकर प्रत्येक श्रेष्ठ जनों को प्रणाम कर आर्शीवाद प्राप्त किया इस उपनयन संस्कार में मैथिल उत्कर्ष संस्थान जमशेदपुर के सदस्यों के द्वारा भी प्रत्येक बरुआ को भी भीख दिया गया संस्था के द्वारा सभी अतिथियों को पाग दोपटटा पहनाकर सम्मानित किया गया
इस उपनयन संस्कार को सफल बनाने में मिथिला उत्कर्ष संस्थान जमशेदपुर के संरक्षक परमा नन्द झा अध्यक्ष उमा नाथ झा, प्रवीण कुमार मिश्र, रंजीत झा, अनिल झा,हरे राम झा,नरेश चौधरी,मनु झा,पोंटी, विनय कुमार चौधरी,विजय चन्द्र झा, मनोज कुमार झा, विष्णु कांत झा, विलास झा महिला समाजसेवी मंजू झा,पुनम चौधरी,सोनी, अर्चना, कल्पना,रंजू और रेखा सहित समाज के अन्य कई गणमान्य लोग शामिल थे