संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने परियोजना निदेशक को दिया ज्ञापन
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची : झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी सहित सचिव, स्कूली शिक्षा एव्ं साक्षरता विभाग, निदेशक, माध्यमिक एंव प्राथमिक शिक्षा को ईभीभी के नये वर्जन में व्याप्त खामियों को दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
शिक्षा परियोजना के प्रशासी पदधिकारी श्री जयंत कुमार मिश्रा से मिलकर ई विधावाहिनी के नये वर्जन से हो रही कठिनाइयों को विस्तृत रूप से बताया गया l उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर अपने अधीनस्थ ई विद्यावाहिनी के तकनीकी विशेषज्ञ से समुचित निदान करने का दिशा निर्देश दिये।
प्रतिनिधिमंडल में विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद, आशुतोष कुमार, अरुण कुमार दास एवं मो० फखरुद्दीन शामिल थे।

