केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने स्वर्गीय जय नारायण सिंह और मनमोहन चौधरी की आवास पर जाकर परिजनों को दी सांत्वना
जनसंघ काल के राष्ट्रवादी, सर्वजन हित के लिए प्रतिबद्ध,सरल, सहज और प्रेरक व्यक्तित्व के धनी, बारीडीह मंडल भाजपा के आदरणीय, पूजनीय सदस्य “मनमोहन चौधरी” जी के देहावसान की खबर पाकर कल उनके ब्रह्मभोज के अवसर पर दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए
भाजपा केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, जमशेदपुर की शान माननीय श्री अर्जुन मुंडा जी उनके विद्यापति नगर स्थित आवास पर पधारे।। बारीडीह मंडल भाजपा के अध्यक्ष श्री संतोष ठाकुर जी की उपस्थिति में परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।।