Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में छठ पर्व को लेकर बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में छठ पर्व को लेकर बैठक संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में छठ पर्व को लेकर बैठक संपन्न

    उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में छठ पर्व 2022 को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
    उपायुक्त द्वारा छठ घाटों की व्यवस्था एवं त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। छठ पर्व के अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु 80 दंडाधिकारी,15 जोनल दंडाधिकारी ,

    16 सुपर जोनल 138 पुलिस पदाधिकारी,13 सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    उपायुक्त ने छठ घाटों की पूरी साफ सफाई ,डस्टबिन की व्यवस्था के साथ शहरी निकाय के पदाधिकारियों को साफ सफाई के लिए ठेकेदारों से संपर्क कर, दिन में दो बार उनसे साफ सफाई की जानकारी लेने को कहा। साथ ही घाटों में ब्लीचिंग का छिड़काव करने एवं जहां पर आवश्यक हो वहां स्लैग गिराने हेतु ए.डी.एम.लॉ एंड आर्डर एवं एस.डी.एम. धालभूमगढ़ से संपर्क करने को कहा l

    उपायुक्त ने पूरे छठ पर्व के दौरान ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संधारण हेतु डीएसपी ट्रैफिक को समुचित व्यवस्था करने को कहा ,ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की असुविधा ना हो, साथ ही पार्किंग की सही व्यवस्था हो जिससे व्रतियों को ज्यादा चलना ना पड़े।

    सभी घाटों से डेंजर जोन को चिन्हित करते हुए उसे बैलून से मार्किंग करने को कहा, जो गोताखोरों की टीम है उसे लाइफ जैकेट एवं ट्यूब के साथ उनके नामों एवं मोबाइल नंबर के साथ विभिन्न घाटों में प्रतिनियुक्त करने को कहा l

    उपायुक्त ने शहरी निकाय, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को छठ समिति के सदस्यों के साथ वार्ता कर घाटो में समुचित माइकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

    विद्युत कार्यपालक दंडाधिकारी, विद्युत मानगो, जमशेदपुर एवं घाटशिला को कहा कि 30.10 2022 की संध्या एवं 31.10. 2022 की प्रातः प्रातः अर्घ्य के समय पदाधिकारी प्रयास करेंगे कि लोड शेडिंग ना हो उन्होंने Jusko को भी इस संबंध में निर्देशित किया।
    उपायुक्त ने छठ समिति के सदस्यों के साथ थानावार वार्ता करने को कहा।
    घाटों में पानी टैंकर की व्यवस्था करने को कहा घाटों में चेंजिंग रूम की व्यवस्था हो यह सुनिश्चित करेंगे। घाटों की समुचित व्यवस्था के लिए सिविल डिफेंस,एन.सी.सी. एवं छठ समितियों को भी शामिल करने को कहा।
    उपायुक्त ने समस्त जिले वासियों से अपील की है छठ महापर्व को सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने हेतु आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर सिटी एसपी के विजय शंकर , अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा , एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल ,ट्रैफिक डी.एस.पी. जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन , तीनो शहरी निकाय के पदाधिकारी जुस्को के प्रतिनिधि, प्रखंड एवम अंचल पदाधिकारी जमशेदपुर सदर,अंचलाधिकारी मानगो, सहायक अभियंता विद्युत मानगो ,जमशेदपुर, एवं घाटशिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article सूर्यधाम में छठ महोत्सव की तैयारी जोरों पर, पांच सौ एक गरीब परिवार को मिलेगी नि:शुल्क छठ पूजन सामग्री, गायिका सोनाली बहायेगी भक्ति की गंगा

    Related Posts

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

    May 28, 2025

    पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा, न्यायपूर्ण वितरण होगा

    May 28, 2025

    गौ वंश को बूचड़ खाने से बचाने गौ रक्षा विभाग ने एसएसपी को लिखा पत्र बूचड़ खाने का जारी किया सूची

    May 28, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

    पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा, न्यायपूर्ण वितरण होगा

    गौ वंश को बूचड़ खाने से बचाने गौ रक्षा विभाग ने एसएसपी को लिखा पत्र बूचड़ खाने का जारी किया सूची

    जमशेदपुर में प्रस्तावित नगर निगम मे शामिल किये जाने वाले आदिवासी बहुल क्षेत्रों का विरोध शुरू

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भूतपूर्व छात्रों के साथ बैठक आयोजित

    टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रंग-बिरंगे आयोजनों के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का किया प्रसार

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में बिजली पोल लगाये गए

    आतंक के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के भारत के अधिकार को विभिन्न देशों ने मान्यता दी: जयशंकर

    सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

    उदित राज ने राहुल गांधी के इशारे पर थरूर पर निशाना साधा: भाजपा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.