Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जात पात व ऊँच – नीच के भेद को मिटाकर ही संत रविदास जी को सच्ची श्रद्धाजंलि दी जा सकती है :काले
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म

    जात पात व ऊँच – नीच के भेद को मिटाकर ही संत रविदास जी को सच्ची श्रद्धाजंलि दी जा सकती है :काले

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जात पात व ऊँच – नीच के भेद को मिटाकर ही संत रविदास जी को सच्ची श्रद्धाजंलि दी जा सकती है :काले

    काले आज बिरसानगर में आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए।

    जमशेदपुर,16 फरवरी।संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर बिरसानगर जोन नंबर 8 में संस्था द्वारा आयोजित भोग वितरण कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता व नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए , माथा टेका , प्रसाद वितरण व ग्रहण करके साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।

    इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि संत रविदास जी ने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्त्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया। इन्होंने आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी और इसी तरह से वे भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रेरणादायक हैं. उनका मानना था कि कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा अपने जन्म के कारण नहीं बल्कि अपने कर्म के कारण होता है। व्यक्ति के कर्म ही उसे ऊंचा या नीचा बनाते हैं। संत रविदास जी सभी को एक समान भाव से रहने की शिक्षा देते थे।

    काले ने कहा की संत रविदास जी की पावन वाणी श्री गुरु ग्रंथ साहिब में बहुत ही
    श्रद्धा पूर्वक अंकित है और आज के दिन विश्व के सभी सिख श्रद्धालु उन्हें याद करते हैं और इनके उपदेशों को आत्मसात करते हैं। काले ने इस पुनीत अवसर पर समस्त रविदास समाज के लोगों को बधाई भी दी।

    इस मौके पर जूगुन पांडे, दीपक सिंह, सूरज चौबे, भोला दास, सुबोध रविदास, मनोरंजन, मुकेश, अनूप कुमार दास, गौतम दास, बासु रविदास, राजेंद्र दास, कमला दास, राकेश मुंडा, शत्रुघ्न रविदास एवं अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजसू का जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम चला हुरलुंग पंचायत में सैकड़ो हुए पार्टी में शामिल
    Next Article श्रीराम कथा के लिए आमंत्रण पत्र लेकर लोगों के घर पहुंची सूर्य मंदिर कमेटी, चलाया सहयोग निधि अभियान, शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 18, 2025

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.