Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रक की पिकअप से टक्कर, 11 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    ट्रक की पिकअप से टक्कर, 11 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में बीती रात पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. घायलों को तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा देर रात बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में हुआ। बताया जा रहा कि तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी। ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में जान गंवाने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

     

     

    जानकारी के मुताबिक, बलौदा बाजार के अर्जुनी क्षेत्र में हादसा हुआ जब गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 11 लोगों की जान चली गई। हादसे में 2 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि साहू परिवार के सदस्य पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब खिलोरा से वापस अपने घर अर्जुनी लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। खमरिया के पास उनकी पिकअप गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

     

     

     

    घायल 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक सात लोगों के शव को भाटापारा पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया है। चार शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआतंकवाद भारत-पाकिस्तान संबंधों का मूलभूत मुद्दा है, जिससे कोई बच नहीं सकता
    Next Article कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

    Related Posts

    बस्तर ‘माओवाद मुक्त’ या असमय घोषणा?

    May 30, 2025

    मूल्यबोध और राष्ट्रहित बने मीडिया का आधार -प्रो. संजय द्विवेदी

    May 30, 2025

    हिन्दी पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं, मिशन बनाना होगा

    May 30, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बस्तर ‘माओवाद मुक्त’ या असमय घोषणा?

    मूल्यबोध और राष्ट्रहित बने मीडिया का आधार -प्रो. संजय द्विवेदी

    हिन्दी पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं, मिशन बनाना होगा

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    समाजसेवी और हिंदूवादी नेता जगदीश प्रसाद लोधा का निधन

    स्वर्गीय मोहनलाल अग्रवाल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    भाजपा दफ्तर में बैठक के बाद विजय सिन्हा के घर पहुंचे पीएम मोदी, बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल एवं नए एसएसपी पीयूष पांडेय से मिला

    जमशेदपुर के आज़ाद नगर में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

    वरीय पुलिस अधीक्षक नेनिरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.