बालीजुडी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, शोक सभा में अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा। झामुमो का गढ़ माने जाने वाले बालीजुडी में आदिवासियों के महानायक और जननायक दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस मौके पर झामुमो नेता सीता राम हांसदा और अनिल मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों ने अपना अभिभावक खो दिया है और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने संकल्प लिया कि गुरुजी के अधूरे सपनों को कार्यकर्ता पूरा करेंगे।

गुरुजी के विचार—एकता, शिक्षा, मद्यपान व हंडिया निषेध—से प्रभावित स्थानीय आदिवासियों का मानना है कि अब उनके जैसा कोई और आदिवासी नेता नहीं मिलेगा।

शोक सभा में सोहदा पंचायत मुखिया विदेन सरदार, झारखंड आंदोलनकारी मेघराय हांसदा, शिबू राम सोरेन, भोला नाथ सरदार, दिलीप बेसरा, रघुनाथ हांसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

