राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची : चक्का रांची में हुए भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या से लोगों ने काफी विरोध-प्रदर्शन किया है। रांची के गली-चौराहों में चक्का जाम किया गया है। सड़के सुनसान है, दुकानें बंद है, जिसका सीधा असर आम जनता पर देखने को मिला है। राजधानी में अधिकतर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इस बंद में भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ आजसू पार्टी, जेएलकेएम सहित कई संगठनां ने अपना समर्थन दिया है । राजधानी रांची में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। विभिन्न दलों ने नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा की माँग की है। राजधानी में जगह-जगह सड़कों पर टायर जलाकर तथा बांस व बल्ली बांध कर सड़कों को बंद किया जा रहा है।