Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीसरी लहर से निपटने के लिए भाजपा ने बनाई स्वास्थ्य स्वयंसेवको की टीम, कोरोना में सहायता हेतु कार्यकर्ताओं को दिया विशेष किट
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    तीसरी लहर से निपटने के लिए भाजपा ने बनाई स्वास्थ्य स्वयंसेवको की टीम, कोरोना में सहायता हेतु कार्यकर्ताओं को दिया विशेष किट

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीसरी लहर से निपटने के लिए भाजपा ने बनाई स्वास्थ्य स्वयंसेवको की टीम, कोरोना में सहायता हेतु कार्यकर्ताओं को दिया विशेष किट

    ■ जिला समेत मंडल से भाजपा ने बनाई चार सदस्यीय टीम, बूथ स्तर पर बनाएंगे स्वास्थ्य स्वयंसेवक।

    जमशेदपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से भालूबासा शीतला भवन के सभागार में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण अभियान की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान अभियान के जिला संयोजक सह जिला महामंत्री राकेश सिंह ने मंच संचालन किया। प्रशिक्षण अभियान के दौरान कार्यक्रम के जिला प्रभारी राकेश चौधरी, सांसद विद्युत वरण महतो एवं जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए अपनी बातों को रखा। अभियान में एक डॉक्टर, एक महिला, एक आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ता और एक सामान्य कार्यकर्ता को जोड़ा गया है। प्रशिक्षण अभियान के दौरान सभी मंडल को एक हेल्थ किट भी प्रदान किया गया। जिसमें ऑक्सीमीटर, स्कैनर समेत अन्य इक्विपमेंट शामिल है। इसमें एक ऐसी किट भी दिया गया है जिससे घर बैठे ही कोरोना की जांच की जा सकती है। इसके लिए संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी।

    इस अवसर पर अभियान के जिला प्रभारी राकेश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता किसी भी कार्य को करने में पूरी तरह सक्षम है। पार्टी के माध्यम से वैसे स्वास्थ्य स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो इस कार्य में दक्ष एवं प्रवीण हो। साथ ही अपने कार्य के प्रति निष्ठावान और कार्य के प्रति समर्पित हो तथा सेवा भावना रखता हो। ऐसी प्रशिक्षित स्वास्थ्य स्वयंसेवक को आमजन, चिकित्सक, हेल्थ वर्कर एवं अस्पतालों से संपर्क में रह कर अभियान को सफल बनाना है।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर भाजपा ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक का निर्माण किया है। स्वास्थ्य स्वयंसेवक बूथ स्तर तक जाकर लोगों को कोरोना के प्रोटोकाल के बारे में समझाएंगे। अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो जाता है, तो उसका इलाज कैसे होना चाहिए और उसे कहां ले जाना चाहिए इसकी व्यवस्था भी इन स्वास्थ्य स्वयंसेवक के माध्यम से की जाएगी।

    प्रशिक्षण अभियान को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा कि भाजपा ने वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान का उद्देश्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में युवा तथा महिला कार्यकर्ता को चिन्हित कर स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में इस व्यापक अभियान से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य कोरोना महामारी की संभावित तीसरे लहर के दौरान समाज की सेवा करना तथा आम जन को जागरूक कर इस महामारी पर नियंत्रण पाना है।

    इस दौरान डॉक्टर संतोष गुप्ता, डॉक्टर उपेन्द्र सिंह, डॉक्टर उमेश चौबे, डॉक्टर मनोज सिंह ने संभावित कोरोना के तीसरी लहर में स्वास्थ्य स्वयंसेवको को आमजनों के मदद हेतु विभिन्न तरीकों एवं उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मंत्रालय में 24 अगस्त 2021 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Next Article जिला भाजपा द्वारा आयोजित सरायकेला में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.