6 मई को संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे – प्रदेश प्रवक्ता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया।
प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रवक्ता संजय पाण्डेय एवं प्रवक्ता खुर्शीद हसन ने प्रेस वार्त्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे भारत का संविधान बाबासाहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर ने रचा है। इस संविधान में युवा, महिला, सभी समाज, सभी जाति के लोगों को समाहित कर सभी के लिए बनाया है। वर्तमान में भाजपा ने सिर्फ दो लोगों का संविधान चला रही है। आज मुल संविधान पर खतरा आ गई है। इसी उद्देश्य से आगामी 6 मई को राँची में पुराना विधान सभा मैदान के पास धुर्वा में सुबह 11:00 बजे से संविधान बचाओ रैली का वृहत आयोजन किया गया है।रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विशिष्ट अतिथि महामंत्री के सी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू, इमरान प्रतापगढी, कन्हैया कुमार रैली को संबोधित करेंगे। रैली का अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे। संगठन स्तर पर 24 जिला अध्यक्ष, सभी विधायक, सभी मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक के अलावा संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्तागणों को आमंत्रित किया जा रहा है। आज कांग्रेस नेताओं के साथ बदले की भावना से ग्रसित हो कर हमारे नेता सोनिया गाँधी, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी को नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप लगा कर परेशान करने का कार्य कर रही है। हर कदम पर संविधान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि जिले के 18 प्रखण्डों से हजारों-हजार कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान बचाओ रैली में 6 मई को जमशेदपुर से रवाना होंगे।
इस अवसर पर प्रवक्ता संजय पाण्डेय, प्रवक्ता खुर्शीद हसन, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, अतुल गुप्ता, जिला प्रवक्ता राजीव मिश्र, रंजीत सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
रांची स्थित पुराना विधानसभा के मैदान में राज्यस्तरीय रैली 6 मई 2025 को आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,, राष्ट्रीय महासचिव के०,सी०, वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के०,राजू,, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,सह प्रभारी डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद, राजेश लिलोठिया, विक्रांत भूरिया, अनिल जयहिंद, राष्ट्रीय सचिव प्रणव दा सहित कई प्रमुख राष्ट्रीय एवम राज्य स्तरीय नेता उपस्थित रहेंगे।