Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त एवं आपदा प्रबंधन विभाग को लिखा पत्र, नदी घाटों पर चौबीस घंटे- सातों दिन प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त एवं आपदा प्रबंधन विभाग को लिखा पत्र, नदी घाटों पर चौबीस घंटे- सातों दिन प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की

    Aman KumarBy Aman KumarApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त एवं आपदा प्रबंधन विभाग को लिखा पत्र, नदी घाटों पर चौबीस घंटे- सातों दिन प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न नदी घाटों, डैमों एवं तालाबों पर चौबीस घंटे-सातों दिन प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित राहत कार्य हेतु एनडीआरएफ/ एसडीआरएफ टीम की तत्पर व्यवस्था करने की मांग की है। विधायक पूर्णिमा साहू ने पत्र में उल्लेख किया कि हाल ही में भुइयांडीह स्थित बाबूडीह घाट, सुवर्णरेखा नदी में दो किशोरों की डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना के उपरांत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से कई बार संपर्क किया गया, किंतु न तो प्रशिक्षित गोताखोर उपलब्ध हो सके, न ही एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीम समय पर पहुंच सकी। अपेक्षित सहयोग ना मिलने पर अंततः स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि उनके क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी पर मानगो छठ घाट, पाण्डेय घाट, सुवर्णरेखा घाट, बाबूडीह घाट, भोजपुर घाट, डोंगा घाट, जिला स्कूल घाट जैसे प्रमुख घाटों के अलावा हुडको डैम और कई तालाब हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे स्थलों पर लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था नितांत आवश्यक है।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला प्रशासन से तत्काल चार प्रमुख बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की है। जिसमें सभी नदी घाटों, डैमों और तालाबों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की चौबीस घंटे-सातों दिन उपलब्धता सुनिश्चित करने, आपात स्थिति में राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ/ एसडीआरएफ अथवा अन्य सक्षम टीम को तत्पर रखने, सभी जल स्रोतों पर चेतावनी सूचक बोर्ड लगाने जिससे लोग गहरे जल में जाने से बचें एवं जोखिमपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी हेतु संसाधनों की व्यवस्था जैसी मांग शामिल हैं।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने इस पत्र की प्रतिलिपि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव एवं सचिव (आपदा प्रबंधन प्रभाग), कमांडेंट एनडीआरएफ पटना तथा राज्य आपदा मोचन बल, झारखंड रांची के समादेष्टा को भी भेजी है।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सरकार से किया आग्रह सरकार विधानसभा बजट सत्र की अवधि बढ़ाकर 20 कार्य दिवस करे नदी घाटों पर चौबीस घंटे- सातों दिन प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम आवास, अबुआ आवास एवं निजी घर बनाने हेतु सस्ते दाम पर बालू उपलब्ध कराने, अवैध बालू उत्खनन एवं बालू तस्करी पर रोक की मांग को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात
    Next Article घाटशिला थाना निरीक्षण: वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए सख्त निर्देश

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.