Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाज के लिए जिन्होने किया है या समाज को जिन्होने दिया है, उनका ही नाम समाज उनके जाने के बाद भी लेता है: रघुवर दास 
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    समाज के लिए जिन्होने किया है या समाज को जिन्होने दिया है, उनका ही नाम समाज उनके जाने के बाद भी लेता है: रघुवर दास 

    Aman KumarBy Aman KumarJune 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाज के लिए जिन्होने किया है या समाज को जिन्होने दिया है, उनका ही नाम समाज उनके जाने के बाद भी लेता है: रघुवर दास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 28 जून। समाज के लिए जिन्होने किया है या समाज को जिन्होने दिया है, उनका ही नाम समाज उनके जाने के बाद भी लेता है। आज स्व. के. के. सिंह की जयंती पर उनको हम याद कर रहे हैं तो यह भी याद कर रहे हैं कि उन्होने किस तरह से अपने आस पास के सामाजिक जीवन के उत्थान के लिए कार्य किया। उक्त विचार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल श्री रघुवर दास ने रेड क्रॉस भवन में आज स्व. के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया। श्री दास ने कहा कि निजी जीवन की भव्यता को समाज कभी याद नहीं करता चाहे वह व्यक्ति कितना भी धनाड्य क्यों न हो। उन्होने कहा कि स्व. के. के. सिंह का समाजिक जीवन एक खुली किताब है, जो भी उनके विषय में बात करते हैं उनकी उदारता और विनम्रता की ही बात करते हैं।

    श्री दास ने रक्तदान शिविर का उद्धाटन दीप प्रज्जवलित कर किया, उनके साथ के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन की संरक्षक श्रीमती उर्मिला देवी, चेयरमैन विकास सिंह, ब्रह्मषि विकास मंच के अनील ठाकुर, राजकिशोर ने संयुक्त रूप से दीपक जलाया, इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं को पुष्पगुच्छ प्रदान किया, उन्होने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम दूसरो का जीवन बचा सकते हैं यह एक अनमोल दान है, जिसकी कीमत उसी को पता होती है, जिस परिवार को रक्त की जरुरत पड़ती है। उन्होने रक्तदाताओं का समाज का नायक बताया। इंचागढ़ की विधायक श्रीमती सबिता महतो ने भी उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साह बढाया। उन्होने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और जरूरतमंदों के लिए यह रक्त जहां जीवनदायक होगा, वहीं उनके परिवारों को समय पर रक्त मिलने से परेशानी कम होगी। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए डॉ. बी. पी. सिंह, एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के चेयरमैन दिवाकर सिंह, युनियन नेता अखिलेश कुमार राय, समाजसेवी राजेश सिंह, रामबाबू तिवारी, हरेन्द्र पाण्डे, अनुपम सिंहा, विकास सिंह (मानगो), आशुतोष पारीक, जयप्रकाश राय, ब्रजभूषण सिंह, देवानन्द सिंह, राघवेन्द्र शर्मा, राम उदय प्रसाद सिंह, गणेश राव, राकेश मिश्र मुख्य रूप से शामिल थें। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती उषा सिंह, आर्य वत्स, आयुष्मान पाण्डे, हर्षित कुमार, आशीष कश्यप, प्रभुनाथ सिंह, गौरव सिंह, अग्रीमा वत्स मुख्य रूप से शामिल थें। शिविर में डॉ. एल. बी. सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर ब्लड सेन्टर ने रक्त संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया।

    कुल 170 यूनिट रक्तदान आज रेड क्रॉस को द्वारा किया गया, जिसमें एक एसडीपी डोनेशन भी सम्पन्न हुआ। रक्तदान शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। शिविर के संयोजक व के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के चेयरमैन व रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके रक्तदान से सैकड़ों लोगों को नया जीवन मिल पायेगा।

    उनका ही नाम समाज उनके जाने के बाद भी लेता है: रघुवर दास समाज के लिए जिन्होने किया है या समाज को जिन्होने दिया है
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखनन विभाग की कार्रवाई में बालू लदा वाहन जप्त
    Next Article शिवकुमार को शादी के सालगिरह पर वास्तु विहार के कमेटी मेंबर ने दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.