होली में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध- थाना प्रभारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।होली में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रहेगी। हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख पर्व होली और के मद्देनजर गम्हरिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने लोगो से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों के इस त्योहार को मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि होली के दौरान हुड़दंग करने वाले तथा किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी और उनपर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि होली के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी भी मौजूद रहेंगे तथा पूरे क्षेत्र में लगातार गश्ती की जाएगी। शरारती तत्वों को किसी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील किया। इस दौरान उपस्थित शांति समिति के सदस्यों और अन्य लोगों द्वारा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कई सुझाव दिए गए जिस पर अमल करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में थाना के एसआई अरुण कुमार महतो, संतोष सरदार, मनोज साहू, एएसआई बुधन सिंह बोदरा, धर्मवीर पुरान, पूर्व मुखिया प्रभा देवी, छोटा गम्हरिया के ग्राम प्रधान सूरज महतो, अमृत महतो, राजू रजक, डीएन सिंह, ग्राम प्रधान विनोद महतो, कविलास यादव, अजीत सिंह, बाबू मिश्रा समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

