Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सबसे अमीर और सबसे ग़रीब परिवारों के मासिक उपभोग खर्च में 20 गुना का अंतर : कांग्रेस
    Breaking News Headlines राजनीति

    सबसे अमीर और सबसे ग़रीब परिवारों के मासिक उपभोग खर्च में 20 गुना का अंतर : कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सबसे अमीर और सबसे ग़रीब परिवारों के मासिक उपभोग खर्च में 20 गुना का अंतर : कांग्रेस

    नयी दिल्ली: कांग्रेस ने देश में गरीबों और अमीरों के बीच खाई बढ़ने का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि सबसे अमीर तथा सबसे ग़रीब परिवारों के मासिक उपभोग खर्च में करीब 20 गुना का अंतर है।

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक खबर का भी हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि देश में अमीरों और गरीबों के बीच प्रति व्यक्ति मासिक खर्च का अंतर 10 गुना तक बढ़ गया है।

     

     

    रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कांग्रेस पार्टी लगातार इस मुद्दे को उठा रही है कि देश में अमीर और ग़रीब के बीच खाई बढ़ती जा रही है। अब आंकड़ों को ही देखिए। देश के पांच प्रतिशत सबसे ग़रीब लोगों का मासिक उपभोग ख़र्च महज 1,373 रुपये है, वहीं शीर्ष पांच प्रतिशत अमीरों का मासिक उपभोग ख़र्च तकरीबन 20,824 रुपये है। सबसे अमीर और सबसे ग़रीब परिवारों के बीच हर महीने मासिक उपभोग ख़र्च में 20 गुना का अंतर है। ”

     

     

     

    उन्होंने कहा, “यह नया आंकड़ा है। लेकिन चाहे जो भी आंकड़ा देखें, सभी अमीर और ग़रीब के बीच बढ़ती खाई के सबूत दिखाते हैं। साल 2012 से 2021 तक देश में बनी संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा सिर्फ एक प्रतिशत आबादी के पास गया है।”

    रमेश ने कहा कि देश में कुल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का लगभग 64 प्रतिशत ग़रीबों, निम्न मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग से आता है।

     

     

     

    कांग्रेस नेता ने दावा किया, “पिछले 10 वर्षों में अधिकतर सार्वजनिक संपत्तियां और संसाधन एक या दो कंपनियों के हाथों बेचे गए हैं। अर्थशास्त्रियों ने बताया है कि अर्थव्यवस्था में बढ़ते एकाधिकार के कारण महंगाई बढ़ी है।”

    उन्होंने उल्लेख किया, “21 अरबपतियों के पास कुल मिलाकर 70 करोड़ भारतीयों से अधिक संपत्ति है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसारंडा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
    Next Article कदमा ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लाखों की चोरी , सोने की अंगूठियों को लेकर हुआ फरार

    Related Posts

    सफाईकर्मियों को मिले सरकार द्वारा तय वेतन, व्यवस्था में हो सुधार: सरयू राय

    July 1, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता ने हिमांशु सिंह के परिजनों से की मुलाकात, जताई गहरी संवेदना

    July 1, 2026

    3 जुलाई के बंद का विकास सिंह ने किया समर्थन, मानगो में ‘हुड़का जाम’ की चेतावनी

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    छात्रों की सुविधा के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

    तंकाधर पात्रो जर्नलिस्ट कांउसिल आँफ इंडिया के सदस्य मनोनीत

    राष्ट्र संवाद का असर: स्वर्ण रेखा बराज में अवैध उत्खनन पर ठेकेदार पर गिरी गाज, काम बंद, एफआईआर की तैयारी

    मुखिया अनीता मुर्मू ने ब्लीचिंग पाउडर के लिए ग्राम विकास केंद्र को लिखा पत्र

    अवैध खनन की खदान बनी मौत का काल, 5 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत भूयाडीह के ग्रामीणों ने मामले को दबाने का आरोप

    छोटा तालसा में पहली बार रक्त दान शिविर का आयोजन, शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

    मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 100 मच्छरदानियों का वितरण, विधायक संजीव सरदार ने लोगों को किया जागरूक

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क; विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    सफाईकर्मियों को मिले सरकार द्वारा तय वेतन, व्यवस्था में हो सुधार: सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.