Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूबे की योगी सरकार ने सरकारी विभागों में पदोन्नति को लेकर आने वाली बाधा दूर करते हुए 10 साल की जगह पांच साल की प्रविष्टियों पर पदोन्नति देने का किया फैसला
    Headlines उत्तर प्रदेश

    सूबे की योगी सरकार ने सरकारी विभागों में पदोन्नति को लेकर आने वाली बाधा दूर करते हुए 10 साल की जगह पांच साल की प्रविष्टियों पर पदोन्नति देने का किया फैसला

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। सूबे की योगी सरकार ने सरकारी विभागों में पदोन्नति को लेकर आने वाली बाधा दूर करते हुए 10 साल की जगह पांच साल की प्रविष्टियों पर पदोन्नति देने का फैसला किया है। इस संबंध में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर दिया है। शासनादेश के मुताबिक अंतिम पांच वर्षों का चयन वर्ष से ठीक पांच वर्ष पूर्व की अवधि के अभिलेखों को देखा जाएगा। उदाहरण के लिए चयन वर्ष 2021–2022 में यदि चयन 31 दिसंबर 2021 के पूर्व संपन्न होगा तो इसके लिए मुख्य रूप से वर्ष 2015–2016 से वर्ष 2019–2020 तक वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियों व अन्य अभिलेखों आदि का संज्ञान लिया जाएगा। 31 दिसंबर 2021 के बाद संपन्न होने वाले चयनों के लिए मुख्य रूप से वर्ष 2016–2017 से वर्ष 2020–2021 तक की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियों व अन्य अभिलेखों आदि का संज्ञान लिया जाएगा।
    इसके साथ ही वृहद दंड पर तीन साल पदोन्नति नहीं दी जाएगी और लघु दंड पर एक साल पदोन्नति नहीं दी जाएगी। अगर पहले दंड मिला है और पदोन्नति हो गई है तो आगे की पदोन्नति में इसका संज्ञान नहीं लिया जाएगा।  पांच वर्षों यानी 60 माह में 24 माह से अधिक की प्रविष्टियां पूर्ण न होने की दिशा में चयन आस्थगित किया जाएगा और अंतिम तीन वर्ष 36 माह में से 12 माह से अधिक की वार्षिक गोपीय प्रविष्टियां अपूर्ण अप्राप्त होने की दिशा में चयन आस्थगित किया जाएगा। वेतन वृद्ध रोके जाने की दिशा में संबंधित कार्मिक को दंड आदेश पारित होने के बाद संपन्न होने वाले प्रथम तीन चयन वर्षों में अलग रखा जाएगा। लेकिन संबंधित कार्मिक के लिए पारित दंडादेश में यदि कोई नियत समयवधि अंकित नहीं है (एक या अधिक वर्षों के लिए संचयी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोका जाना) तो उतने चयन वर्षों में संबंधित कार्मिक को अनुपयुक्त घोषित किया जाएगा। उस कार्मिक को तब तक पदोन्नति नहीं दी जाएगी जब तक दंड में उल्लेखित अवधि समाप्त न हो जाए। संबंधित कार्मिक रिक्तियों की उपलधता और ज्येष्ठता होने के बाद दो बार अनुपयुक्त किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात में चल रहे तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट का उदघाटन
    Next Article गुड़गांव में 30 करोड़ की चोरी के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर विकास लगरपुरिया दुबई में गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत

    Related Posts

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    May 10, 2025

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    May 10, 2025

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    युद्धविराम ही युद्ध की परिणति होती है:सरयू राय

    पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए: पाकिस्तानी विदेश मंत्री

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.