दिल्ली पुलिस के उच्च पदाधिकारियों द्वारा अश्वासन मिलने के बाद लाल किला पुलिस चौकी का घेराव स्थगित किया गया: नवनीत तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष, स्वराज इंडिया
स्वराज इंडिया मजदूर व किसान वर्ग के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध
दिल्ली भर में अभियान चला कर रेहड़ी पटरी लगाने वाले मजदूर भाइयों को जागरूक व संगठित करेगी स्वराज इंडिया
दिल्ली के अधिकतर क्षेत्रो में रेहड़ी पटरी वालो से दिल्ली पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जाती है, जिससे गरीब मज़दूर जो रेहड़ी पटरी लगा कर अपने परिवार का पेट पालता है, हमेशा परेशान रहता है। क्योंकि पैसा न दिए जाने पर उनके साथ बदसलूकी की जाती है, उनका समान बर्बाद या जब्त कर लिया जाता है जो कि पूरी तरह से अमानवीय है और संविधान के मूल अधिकारों के विरुद्ध है। स्वराज इंडिया इस अवैध वसूली का विरोध करती है और इसके लिए दिल्ली भर में अभियान चला कर रेहड़ी पटरी लगाने वाले मजदूर भाइयों को जागरूक व संगठित करेगी, ताकि रोजी रोटी के लिए मेहनत करने वाले मजदूर वर्ग का शोषण बंद हो और सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।
लाल किले इलाके के कई रेहड़ी पटरी वालो की शिकायत थी कि दिल्ली पुलिस के चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल अवैध वसूली और पैसा न मिलने पर समान ज़ब्त कर लेते हैं। इस संदर्भ में स्वराज इंडिया प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी पुलिस कमिश्नर व संबंधित पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की माँग की थी।
आज स्वराज इंडिया रेहड़ी पटरी मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव के नेतृव में प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली पुलिस के स्थानीय ACP ने वार्ता के लिए बुलाया और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही का अश्वासन दिया।
स्वारज इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के उच्च पदाधिकारियों द्वारा कार्यवाही का अश्वासन मिलने के बाद, 24 दिसंबर को प्रस्तावित लाल किला पुलिस चौकी का घेराव स्थगित किया जाता है, अगर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही नहीं होती तो स्वराज इंडिया पुलिस मुख्यालय का घेराव करेगी। स्वराज इंडिया मजदूर व किसान वर्ग के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है, इसके लिए सड़क से कोर्ट तक लड़ाई जारी रखेगी।