Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य के निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना से नही हो रहा गरीबों का इलाज: कुणाल षाड़ंगी
    Breaking News झारखंड

    राज्य के निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना से नही हो रहा गरीबों का इलाज: कुणाल षाड़ंगी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 18, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य के निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना से नही हो रहा गरीबों का इलाज, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार संवेदनशीलता दिखाए अन्यथा जाएंगे कोर्ट।

    जमशेदपुर। राज्य के निजी अस्पतालों का आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों की राशि राज्य सरकार के पास बकाया है। जिसके कारण जमशेदपुर सहित प्रदेश के निजी अस्पतालों में इस योजना के तहत मरीजों को लाभ मिलना बंद हो गया है। भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने अस्तपालों में आयुष्मान योजना के तहत इलाज ना होने से राज्य सरकार पर हमला बोला है। पिछले कई महीनों से राज्य सरकार द्वारा बीमा की राशि भुगतान नही किये जाने से जमशेदपुर में ब्रह्मानंद, मेड्रिटिना समेत कई अन्य निजी अस्पतालों ने अब आयुष्मान योजना से इलाज करने में हाथ उठा दिए हैं। सोमवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर सरकार की प्राथमिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि दर्जनों गरीब परिवार आयुष्मान भारत योजना से इलाज की आस लेकर निजी अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कहीं उनका इलाज नहीं हो रहा है। सभी निजी अस्पतालों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर आयुष्मान से इलाज बंद कर दिया है। राज्य सरकार के संवेदनहीनता के करण मरीजों के साथ हो रहा ऐसा व्यवहार बहुत ही दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हृदय रोग से संबंधित स्टेंट और अन्य उपकरण की सप्लाई भी कंपनियों ने भुगतान नही मिलने के कारण बंद कर दिया है।

    श्री षाड़ंगी ने कहा कि राज्य सरकार गरीब जनता के जान से खिलवाड़ कर रही है। झारखंड के मरीज आयुष्मान योजना के तहत इलाज हेतु किसी अन्य राज्यों में नही जा सकते। जिस कारण उन्हें अपने ही प्रदेश में पराया बनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में जरूरतमंद मरीज किनके पास जाए। कहा कि योजना में हजारों मरीजों में अधिकांश वह मरीज हैं, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। गरीब लाभार्थी आयुष्मान योजना के बिना निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च नहीं उठा सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर भी हमला बोलते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं पार हो गयी है। हर मामले में केन्द्र सरकार को कोसने की मानसिकता लिए सरकार के मंत्री अब क्यों मौन धारण किये हुए है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि एक ओर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं ध्वस्त हो रही है। तो दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री महंगे कार की सवारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत उपयोग के लिए लैंड रोवर, मर्सिडीज बेंज, फॉर्च्यूनर एवं मंत्रियों के लिए लग्ज़री कार और करोड़ो के आलीशान बंगले बनवा रही है। तो वहीं, दूसरी ओर राज्य की गरीब जरूरतमंद मरीजों को कर्ज ले कर अपना इलाज कराने के लिए विवश होकर दर-दर भटकना पड़ रहा है। श्री षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज शीघ्र प्रारंभ नही करती है तो इस मामले को लेकर न्यायालय की शरण में जाएंगे।

    बता दें कि इस योजना के तहत मरीजों के इलाज पर होने वाले खर्च का भुगतान इंश्योरेंस कंपनियां सरकार के साथ हुए करार के आधार पर करती हैं। झारखंड में इंश्योरेंस कंपनी के साथ सरकार का यह करार 22 सितंबर 2021 को ही खत्म हो गया। इससे राज्य में आयुष्मान योजना के 57 लाख लाभुक परिवारों की पॉलिसी लैप्स हो गयी। बढ़ते दबाव के बीच इसे फरवरी 22 तक एक्सटेंशन मिला, लेकिन इस अवधि के प्रीमियम के सैकड़ों करोड़ का भुगतान नहीं हो पाया है।

    ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 770 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से सूचीबद्ध है, जिनमें 549 प्राईवेट और 221 सरकारी अस्पताल शामिल है। इसके अतिरिक्त 55 भारत सरकार के अस्पताल भी इसमें सूचीबद्ध हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा उलीयान बाबा बिशेश्वर शिव मंदिर नामतला पथ में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पत्नी संग किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत राष्ट्रवाद और विकास की प्रचंड जीत: भरत सिंह

    May 4, 2026

    पश्चिम बंगाल,असमऔर पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड विजय एतिहासिक है: राजेश शुक्ल 

    May 4, 2026

    बंगाल में भाजपा की जीत पर सन्नी सिंह ने झालमुड़ी और लड्डू वितरण किया

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत राष्ट्रवाद और विकास की प्रचंड जीत: भरत सिंह

    पश्चिम बंगाल,असमऔर पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड विजय एतिहासिक है: राजेश शुक्ल 

    बंगाल में भाजपा की जीत पर सन्नी सिंह ने झालमुड़ी और लड्डू वितरण किया

    6th पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन प्रतियोगिता 9 एवं 10 मई को धतकीडीह कम्युनिटी में आयोजित

    तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत, डॉ. जटाशंकर पांडे बोले—‘सबका साथ, सबका विकास’ से देशभर में फैला भगवा

    तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपा में जश्न, प्रमोद मिश्रा ने जनता और केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

    बंगाल ,असम और पुडुचेरी की जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ा दिया है – काले 

    मधुबनी में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    तटबंध निर्माण के नाम पर गुर्रा नदी से छेड़छाड़ का आरोप, ठेकेदार पर अवैध खनन और पर्यावरण बर्बादी का गंभीर आरोप

    तटबंध निर्माण के नाम पर गुर्रा नदी से छेड़छाड़ का आरोप, ठेकेदार पर अवैध खनन और पर्यावरण बर्बादी का गंभीर आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.