Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » थाना प्रभारी ने लोगों से ईद के दौराण सरकारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने का दिया सख्त निर्देश
    Breaking News झारखंड

    थाना प्रभारी ने लोगों से ईद के दौराण सरकारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने का दिया सख्त निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    जामताड़ा: गुरुवार को बागडेहरी थाना परिसर में एसपी के निर्देश पर ईद पर्व को लेकर कोविड-19 का अनुपालन करते हुए शांति समिति की बैठक की गई| बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बिरजू कुमार साव ने किया | मालूम हो कि शुक्रवार को देशभर में ईद पर्व मनाया जायेगा|बैठक के दौरान कोविड-19 का पूर्ण रूप से पालन किया गया| सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया| मौके पर थाना प्रभारी ने लोगों को निर्देश देते हुए अपील किया कि ईद के दौरान सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करना है |ईदगाह में मात्र 5 लोग ही जाएंगे और दूरी बनाकर नमाज अदा करेंगे| थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान अगर किसी तरह की सोशल मीडिया पर अफवाह फैलती है तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी| किसी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें| अगर किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो हमसे संपर्क करें| समस्या का समाधान करने के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा तत्पर है| साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी पैनी नजर रहेगी| वहीं थाना प्रभारी ने बैठक के दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोरोनावायरस महामारी से जूझ रहे हैं|इसमें खासकर अभी वर्तमान परिस्थिति में हमारा देश भयंकर स्थिति से गुजर रहा है| कोरोना का दूसरा फेज चल रहा है जो कि विकराल रूप धारण कर लिया है |ऐसे में लोगों को चाहिए के कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन करना चाहिए |कहा कि अनावश्यक घर से नहीं निकल ले ,बहुत ही आवश्यकता पड़ने पर घर से निकले, मास्क पहने, समय-समय पर हाथों को सेनीटाइज करें| सर्दी ,बुखार ,खांसी के लक्षण दिखे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर अपना इलाज जरूर कराएं और अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं | थाना प्रभारी ने आग्रह करते हुए कहा कि कोविड वैक्सीन डोज जरूर लगाएं और लोगों को भी लगाने के लिए प्रेरित करें | थाना प्रभारी ने कहा कि का कोविड वैक्सीन लगाने के प्रति अगर गलत अफवाह फैलती है तो उस से परहेज करें |कोविड वैक्सीन हीं हमें कोरोना से मत दिलाने में सहयोग कर सकती है |मौके पर एसआई दिलीप कुमार ,एएसआई सईद अंसारी ,हाजी अब्दुल बारीक खान ,जाकिर खान, सरत गोप, सोयलेन गोप आदि मौजूद थे|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पवित्र त्यौहार ईद उल फितर के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने का निदेश

    Related Posts

    विधायक का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर चतरा पहुंचा ठेकेदार बेटा? चतरा हत्याकांड के बाद सिस्टम पर सवाल

    August 22, 2026

    पोटका में सड़कें बनीं जानलेवा, 7 साल से सिर्फ नारियल फोड़कर किया जा रहा विकास : दुखनी सोरेन

    August 22, 2026

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विधायक का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर चतरा पहुंचा ठेकेदार बेटा? चतरा हत्याकांड के बाद सिस्टम पर सवाल

    पोटका में सड़कें बनीं जानलेवा, 7 साल से सिर्फ नारियल फोड़कर किया जा रहा विकास : दुखनी सोरेन

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    गालूडीह में 50 लाख की हेराफेरी से मचा हड़कंप, पीड़ित को जान का खतरा, समाज ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    छात्रों पर मारपीट को भाजपा ने बताया तानाशाही का प्रतीक, विद्युत महतो बोले- लाठी से नहीं दबेगी युवाओं की आवाज

    गणिनाथ सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव

    टाटानगर-राउरकेला से कोसी-सीमांचल के लिए सीधी ट्रेन की मांग

    सुरेंद्र सिंह की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर, 102 लोगों ने किया रक्तदान

    नगरपालिका इकाइयों की कार्यप्रणाली पर सरयू राय ने जताई चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.