पूजा सिंह की रिपोर्ट
साहेबपुर कमाल , बेगूसराय:प्रखंड क्षेत्र के पंचवीर बाज़ार स्थित गुप्ता जल के प्रांगण में 30 मार्च (शनिवार) से 7 अप्रैल (रविवार) तक हो रहे संगीतमय श्री राम कथा का भंडारे के साथ भव्य समापन हुआ। कथा विश्राम करते हुए कथा वाचक श्री श्री रामाशंकर उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्री राम का जीवन चरित्र आज भी हम सब को मर्यादित रहने की प्रेरणा देता है। उनकी कथा भारतीय संस्कृति की मधुरता समाजिक सौहार्द परिवार की जिम्मेदारी तथा सबके प्रति सम्मान की आदर्श गाथा है। हमें हमेशा उसी आदर्श को जीने का प्रयास करना चाहिए। जिसमें हमारा देश विश्व गुरु होगा। और सच्चे अर्थ से राम राज्य की स्थापना हुई। कथा समाप्ति के बाद पूर्णाहुति व भंडारा का अयोजन हुआ। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया। समापन के अवसर पर साहेबपुर कमाल प्रखंड के सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इन नौ दिनों तक कथा वाचक ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से पूरे प्रखंड वासियों को श्री राम कथा महात्म्य को सविस्तार बताकर भक्तिमय अमृत वर्षा का लाभ दिया। श्री श्री रामाशंकर उपाध्याय जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि पंचवीर के भक्तिमान श्रोताओं को मैं कभी भूल नही सकता हूं। इनका प्यार व दुलार ही है कि मैं यहां आया हूं। इस कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल सदन सिंह शंभु शरण कर्मशील नंदकिशोर सुमन ललन राय रेणु देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।