महिला नक्सली जया की मौत से बौखलाए नक्सली संगठन ने 15 अक्टूबर को किया झारखंड बिहार बंद का आह्वान, रिम्स में इलाज के क्रम में हुई थी मौत
गिरिडीह
महिला नक्सली जया उर्फ चिंता उर्फ मनोरमा की इलाज के दौरान मौत से बौखलाए नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 15 अक्टूबर को एक दिनों के झारखंड बिहार बंद का आह्वान किया है। संगठन के बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 15 अक्टूबर को दोनो राज्य में संगठन के बंद होने की जानकारी दिया।
जारी विज्ञप्ति में प्रवक्ता आजाद ने बताया की बंद से मिल्क वैन और प्रेस के तमाम गाड़िया मुक्त रहेंगी। प्रवक्ता आजाद ने बताया की महिला नक्सली जया दीदी की मौत से नक्सली संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। इसे लेकर नक्सली संगठन में काफी अधिक गुस्सा है लिहाजा,
इसी गुस्से के कारण 15 अक्टूबर को झारखंड बिहार बंद का आह्वान किया गया है। प्रवक्ता आजाद ने बताया की जया उर्फ मनोरमा पीरटांड़ थाना इलाके के और पारसनाथ पहाड़ के तलहटी कोल्हुतांड गांव की रहने वाली थी। और काफी महीनों से कैंसर समेत कई बीमारियो से लड़ रही थी।
जबकि धनबाद के एक निजी अस्पताल में जया का इलाज चल रहा था। और इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद पुलिस ने इस इनामी और हार्डकोर महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया था। और गिरिडीह पुलिस को सौंप दिया था। लेकिन गिरिडीह जेल में बंद रहने के दौरान जया की तबियत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गईं।