सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी सिदगोड़ा में मिथिला परम्परा द्वारा विधि-विधान से दस दिवसीय शारदीय नवरात्र पूजन हेतु कलश स्थापना हुआ
सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी फूड प्लाजा सिदगोड़ा में मिथिला परम्परा द्वारा विधि-विधान से दस दिवसीय शारदीय नवरात्र मां भगवती पूजन हेतु कलश स्थापना कमेटी के यजमान महासचिव धर्मेश कुमार झा लड्डू को पंडित गोविंद झा दामोदर झा,एवं विपिन झा एवं अनिल मिश्र,द्वारा कराई गई।
साथ ही विभिन्न भक्त जनों के 28 कलश स्थापित किए गए।कलश स्थापना संकल्प के साथ ही चौबीस घंटे के लिए अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू हुआ।आज के मुख्य अतिथि जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक श्री प्रेम रंजन एवं विशिष्ट अतिथि औटो क्लस्टर आदित्यपुर के चेयरमैन एवं साथ ही पूजा कमेटी के चैयरमेन श्री एस एन ठाकुर को कमेटी अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा लड्डू, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण द्वारा शाल,पाग व मां भगवती की स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।इसके साथ ही समाज के गणमान्य लोगों में श्री गणेश झा, श्री बिजय खॉ, श्री ललन चौधरी एवं सुजीत कुमार झा को कमेटी के सदस्यों द्वारा शाल,पाग व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
आज के कार्यक्रम में कमेटी के प्रमुख सदस्यों में संयोजक राजेश कुमार झा,सह कोषाध्यक्ष चंद्र भाल झा, सहायक महासचिव दीलिप झा,चंदन मिश्र,सतन जी मिश्रा,सुदिष्ट मिश्र, मिथिलेश मिश्र, सन्नी मिश्र,अंकित कुमार, आर्यन कुमार, सन्नी कुमार, प्रवीण मिश्र, सदाशिव झा, प्रमोद मिश्र,विपिन झा, अनिल मिश्र,आनंद मिश्रा,रमण चौधरी,
कैलाश झा,बिलास झा, रविन्द्र मिश्र,कौशलेंद्र कुमार दास,रोहन कुमार,शिवम कुमार कर्ण, अरुण कुमार,डी के झा,पूरन झा, शिवजी मिश्रा,डी डी झा, विकास झा,शुभम झा,प्रदीप झा,प्रणव झा, मितेश मिश्र,मिथिलेश झा,अजय कुमार शर्मा , रंजीत झा, कृष्णा नंद,उमा नंद मिश्र सहित सौ से अधिक भक्त जन उपस्थित थे।