निजाम खान
जामताड़ा: शुक्रवार को पूर्व कृषि मंत्री सह नाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ व कद्दावर नेता सत्यानंद झा बाटुल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया| प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्री झा ने कहा कि पूरा जामताड़ा जिला में भ्रष्टाचार चरम पर है और इसके साथ साथ प्रखंड स्तर पर ही भ्रष्टाचार आसमान छू रही है| योजनाओं की खरीद-बिक्री की जाती है |बिना पैसे दिए कोई भी काम ब्लॉक में नहीं होता है| श्री झा ने कहा कि जब उनके द्वारा बताया जाता है कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में भ्रष्टाचार चल रहा है तो यहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी कहते हैं यहा ऐसी कोई बात नहीं है| अगर ऐसी बात नहीं है तो भेलुवा पंचायत अंतर्गत जयपुर गांव में जेसीबी मशीन से तालाब की खुदाई कैसी की जा रही थी| जिसमें बीडीओ ने रोजगार सेवक व पंचायत सचिव से एक वृद्ध महिला के नाम पर अपने आप को बचाने के लिए कुंडहित थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दिया |जबकि पुलिस ने रोजगार सेवक, पंचायत सचिव ,जेई, एई व संबंधित कर्मचारियों पर इसको ट्रु किया| इस बात से पता चलता है कि आखिर यहां के बीडीओ सही है या पुलिस प्रशासन| इसका फैसला जिले के उपायुक्त व एसपी को करनी चाहिए|कहा कुंडहित बीडीओ एक भ्रष्ट बीडीओ है| अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर लगाम नहीं कसते हैं| श्री झा ने कहा गुहाल शेड में बड़े पैमाने पर अनियमितता व लूट मची हुई है| बिचौलिया द्वारा घर के किसी दीवार पर लगाकर गुहाल शेड का निर्माण किया जा रहा है| इससे संबंधित पदाधिकारियों की जेब की भरपाई होती है और बिचौलियों के भी जेब भर जाती है| एक घर में दो-दो तीन-तीन गुहाल शेड का निर्माण किया जा रहा है| जिले के वरीय पदाधिकारी को इसकी जांच करनी चाहिए| अगर इसकी जांच नहीं होती है तो इससे समझा जा सकता है कि जिले के पदाधिकारियों को प्रखंड के पदाधिकारी से एक मोटी रकम प्राप्त होती है |जिस कारण वह जांच कर कार्रवाई नहीं करते हैं| श्री झा ने कुंडहित के पुलिस विभाग व वन विभाग पर कहा पुलिस के संरक्षण में कुंडहित में अवैध रूप से वनों की कटाई हो रही है| माफिया थाना प्रभारी को मोटी रकम देते हैं |इससे माफियाओं को संरक्षण मिलती है| जिससे रोजाना जंगलों में पेड़ों की कटाई हो रही है और माफिया फल फूल रहे हैं| लकड़ी की तस्करी हो रही है| पशुओं की भी तस्करी हो रही है| श्री झा ने बिजली विभाग पर कहा कि बिजली विभाग मेंटेनेंस के नाम पर बिजली की कटौती कर रहे हैं| जिस समय बिजली का मेंटेनेंस होना चाहिए उस समय नहीं कर उमस भरी गर्मी के वक्त मेंटेनेंस का कार्य करते हैं| जिससे लोग अपने आपको तबाही के ओर महसूस कर रहे हैं| कहा कि बिजली विभाग पॉल खंभा सही तरीके से गाड़ते नहीं है| मैट्रियल नहीं डालते हैं |जिस कारण जल्द ही पोल खंभा गिर जाता है और वरीय पदाधिकारी इसकी निरीक्षण भी नहीं करते हैं |बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| श्री झा ने कहा कि विधायक फंड से बन रहे चापाकल में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही हैं| जहां चापाकल का निर्माण होना चाहिए वहां चापाकल का निर्माण नहीं हो रहा है |बल्कि वहां चापाकल का निर्माण हो रहा है जहां पूर्व से चापाकल बना हुआ है| विधायक के निजी व्यक्तियों के घर के सामने चापाकल गढ़ा जा रहा है ,जोकि सार्वजनिक में काम नहीं हो रहा है| जबकि चापाकल सार्वजनिक के लिए होना चाहिए |वही श्री झा ने कहा इन दिनों मनरेगा योजनाओं में जांच के नाम पर बड़े पैमाने पर राशि की लूट हो रही है| कुंडहित के जेई, एई नाला के मनरेगा कार्य की जांच करते हैं तो नाला के एई, जेई कुंडहित के मनरेगा कार्य की जांच करते हैं |इस तरह से पदाधिकारियों ने बड़े पैमाने पर राशि की लूट कर रहे हैं |ऐसा नहीं होना चाहिए| बल्कि एक स्वतंत्र एजेंसी से मनरेगा योजनाओं की जांच होनी चाहिए| श्री झा ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र नाथ महतो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस तरीके से जो लूट मची हुई है भ्रष्टाचार चरम पर है, इस पर आखिर विधायक कब तक मौन व्रत करके रहेंगे| इस तरह से जो लूट मची हुई है इस पर आखिर मौन व्रत ना टूटना पदाधिकारियों को स्वीकृत करने के बराबर है |इससे सरकार के लोगों की मिलीभगत कहा जा सकता है| पदाधिकारियों पर लगाम कसने का काम करें| श्री झा ने जिले के उपायुक्त व उप विकास आयुक्त से आग्रह करते हुए कहा कि आप स्पोर्ट जाकर जांच कर दोषियों पर करवाई करें| प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौके पर जिला मीडिया प्रभारी कुंदन गोस्वामी भी मौजूद थे|